spot_img

रायपुर पहुंची भाजपा प्रदेश प्रभारी डी. पुरंदेश्वरी, बृजमोहन-धरमलाल ने किया स्वागत

HomeCHHATTISGARHरायपुर पहुंची भाजपा प्रदेश प्रभारी डी. पुरंदेश्वरी, बृजमोहन-धरमलाल ने किया स्वागत

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय महामंत्री और छत्तीसगढ़ प्रदेश की प्रभारी डी. पुरंदेश्वरी (Purandeswari) और बिहार के विधायक व प्रदेश सह-प्रभारी नितिन नवीन का राजधानी पहुंचे है। जहाँ उनका भाजपा कार्यकर्ताओं ने ज़ोरदार स्वागत किया।

प्रदेश प्रभारी के पहली दफा छत्तीसगढ़ आने के पर विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक और सूबे के कद्दावर नेता बृजमोहन अग्रवाल एयरपोर्ट पहुंचे। जहाँ उन्होंने उनका स्वागत कर पार्टी कार्यालय के लिए रवाना हुए। वीआईपी रोड से भाजपा कार्यालय तक जगह जगह कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।

भैया जी ये भी देखे –बड़ी खबर : कोरोना वैक्सीन Covishield के लिए सीरम इंस्टीट्यूट ने…

Purandeswari पहुंची भाजपा कार्यालय

भाजपा कार्यालय पहुंचने के बाद प्रदेश प्रभारी डी. पुरंदेश्वरी (Purandeswari) और प्रदेश सह-प्रभारी नितिन नवीन का बैठकों का दौर भी शुरू हो चुका है। जिसमे सबसे पहले प्रदेश प्रभारी और सह-प्रभारी मिलकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और संगठन महामंत्री के साथ बैठक की है।

इसके बाद पुरंदेश्वरी (Purandeswari) और नवीन प्रदेश भाजपा और सभी मोर्चा पदाधिकारियों, जिला अध्यक्षों, कोरग्रुप, सांसदों-विधायकों व प्रमुख नेताओं के साथ बैठक में शिरक़त करेंगे।

भैया जी ये भी देखे- बड़ी खबर : किसानों के बंद को भूपेश का समर्थन, विष्णुदेव…

इन बैठकों में प्रभारी डी. पुरंदेश्वरी (Purandeswari) और प्रदेश सह-प्रभारी नितिन नवीन प्रदेश में भाजपा की वर्तमान कार्यप्रणाली, जनाधार और सत्तासीन पार्टी के काम काज पर विस्तृत चर्चा करेंगे। जिसके बाद पार्टी की आगे के काम काज की रूप रेखा नए तरीके से तैयार जाएगी।

भैया जी ये भी देखे- बड़ी ख़बर : तालिबानियों के गढ़ कंधार में 18 आतंकीवादी ढेर, रक्षा मंत्रालय ने की पुष्टि