spot_img

Mahindra & Mahindra के शेयर में ज़बरदस्त उछाल, ये है अब प्रति शेयर की क़ीमत…

HomeINTERNATIONALBUSINESSMahindra & Mahindra के शेयर में ज़बरदस्त उछाल, ये है अब प्रति...
मुंबई। महिंद्रा एंड महिंद्रा (Mahindra & Mahindra) के शेयरों में जबरदस्त उछाल नज़र आया है। कंपनी के शेयरों में 11 प्रतिशत की शानदार बढ़त के साथ कारोबार शुरू हुआ। महिंद्रा एंड महिंद्रा (Mahindra & Mahindra) के शेयर में ये बढ़त पिछले 52 सप्ताह के सबसे अधिक है। कंपनी के शेयर 709.80 रुपये प्रति शेयर पर पहुंच गया है। ये उछाल कंपनी द्वारा तेलंगाना में अपनी नई ट्रैक्टर सीरीज ‘के-2’ का निर्माण के ऐलान के बाद नज़र आया है।
                   महिंद्रा एंड महिंद्रा (Mahindra & Mahindra) के मुताबिक़ ‘के-2’ सीरीज 2024 तक ट्रेक्टर प्लांट में 100 करोड़ रुपये का इन्वेस्टमेंट करेगी। वहीं इस ट्रैक्टर प्लांट में साल 2024 तक दोगुने रोजगार के अवसर भी प्राप्त होने की बात भी कंपनी प्रबंधन द्वारा कही गई थी।

Mahindra ने कहा था

                      महिंद्रा एंड महिंद्रा (Mahindra & Mahindra) ने कहा था कि “जापान की मित्सुबिशी महिंद्रा एग्रीकल्चर मशीनरी और भारत की महिंद्रा रिसर्च वैली की इंजीनियरिंग टीमों के प्रयास से विकसित, के-2 सीरीज का उद्देश्य है कि घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों बाजारों के लिए एक हल्का ट्रैक्टर प्रोग्राम बनाया जा सके।”  इधर इस घोषणा के बाद बाजार के जानकारों का कहना है कि यह कदम कंपनी के लिए सकारात्मक  है और इस फैसले ने निवेशकों को बेहद आकर्षित किया है।
                     बुधवार को बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) पर इसके शेयर 705.60 रुपये पर बंद हुए, जिसमें पिछले बंद से 68.55 रुपये यानी तकरीबन 10.76 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई थी।बाजार बंद होते समय सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 15 शेयरों में बढ़त और 15 शेयरों में गिरावट देखी गई। बुधवार को सेंसेक्स के शेयरों में से महिंद्रा एंड महिंद्रा में सबसे अधिक 10.76 फीसद, लार्सन एंड टुब्रो में 6.15 फीसद और इंडसइंड बैंक के शेयर में 5.67 फीसद का उछाल दर्ज किया गया।