spot_img

बड़ी ख़बर : पुलिस की गिरफ़्त में “समुद्र” सिंह, सालों से चल रहे थे फ़रार

HomeCHHATTISGARHबड़ी ख़बर : पुलिस की गिरफ़्त में "समुद्र" सिंह, सालों से चल...

रायपुर। एक्साइज कमिश्नर के पद से रिटायर होने के बाद भाजपा सरकार में संविदा में रहने वाले सबसे चर्चित अधिकारी समुद्र सिंह (Samudra Singh) के गिरफ्तारी आख़िरकार आज हो गई है। ये गिरफ्तारी ईओडब्ल्यू और एसीबी की जॉइंट टीम ने की है।

लगातार समुद्र सिंह (Samudra Singh) के ठिकानों पर दबिश और खोजबीन के बाद आज उसकी गिरफ्तारी बोरियाकला स्थित निवास से की गई है। मिली जानकारी के मुताबिक़ ईओडब्ल्यू और एसीबी की जॉइंट टीम ने सूबे के 5 अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी की थी। जिसमें से रायपुर बोरियाकला पहुंचने वाली टीम को समुद्र सिंह हाथ लगे और उनकी गिरफ्तारी हो पाई है।

भैयाजी ये भी पढ़े : डॉ रमन ने की भूपेश सरकार की शिक़ायत, प्रधानमंत्री से की दख़ल की मांग

ईओडब्ल्यू और एसीबी को इस बात के इनपुट मिले थे कि दीपावली के बाद वो अपने रिश्तेदार और परिवार से मिलने Samudra Singh रायपुर पहुंचे है। जिसके बाद इस इनपुट पर ईओडब्ल्यू और एसीबी की ज्वाइंट टीम तैयार की गई जिसमें प्रदेश के अलग अलग पांच ठिकानों पर छापेमारी की गई और गिरफ़्तारी की गई।

समुद्र सिंह (Samudra Singh) का पता बताने वाले को ईनाम

आबकारी में कमिश्नरी के बाद संविदा में रहने वाले पूर्व मुख्यमंत्री के ओएसडी समुद्र सिंह पर ईओडब्ल्यू और एसीबी ने अपराध दर्ज किया था। करोड़ों के घोटाले और हेरफेर के मामले में समुद्र सिंह को आरोपी पाया गया था। जिसमें उनके खिलाफ आय से अधिक संपत्ति और भ्रष्टाचार के अन्य मामलों पर अपराध दर्ज किया गया था।

भैयाजी ये भी पढ़े : बस्तर के स्टील प्लांट पर रमन का तंज़, कहा – कौन से ग्रह की जमीन पर….

इतना ही नहीं समुद्र सिंह को फरार घोषित करने के बाद उनके सर इनाम का ऐलान भी पुलिस के द्वारा किया गया था, समुद्र सिंह का पता बताने वाले को भी इनाम देने का ऐलान राज्य की पुलिस कर चुकी थी।

इन धाराओं के तहत दर्ज़ है अपराध

समुद्र राम सिंह उर्फ़ समुद्र सिंह के खिलाफ अपराध क्रमांक 14/2019 धारा 13 1(b),13 (2) भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम,120 b भारतीय दंड संहिता के मुख्य आरोपी बनाया गया है। पुलिस अधीक्षक EOW ने अपराध क्रमांक 12/2019 7 भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 409,420 ,120 (ब) भादवी में समुद्र राम सिंह पर 10 रुपए की घोषणा भी की थी।