spot_img

राजधानी में शादी समारोह में शामिल होने गए आरक्षक पर जानलेवा हमला

HomeCHHATTISGARHराजधानी में शादी समारोह में शामिल होने गए आरक्षक पर जानलेवा हमला

रायपुर। छत्‍तीसगढ़ की राजधानी रायपुर (RAIPUR NEWS) में अपराध करने वालों के हौंसले इतने बुलंद हैं कि अब वे पुलिस पर भी हमला कर रहे हैं। ऐसे में आम जनता खुद को कैसे सुरक्षित महसूस करे। बहरहाल मामला रायपुर के दुर्गापारा इलाके का है, जहां एक पुलिस आरक्षक परअज्ञात हमलावरों ने हमला कर दिया। आरक्षक हेमंत जगने पर बोतल और धारदार हथियार से प्राणघातक वार किया गया।

भैयाजी यह भी देखे: UP Election 2022: सैफई में अखिलेश यादव के खिलाफ FIR

पुलिस आरक्षक हेमंत (RAIPUR NEWS)  पुलिस लाइन में पदस्थ हैंं। जानकारी के अनुसार आरक्षक हेमंत टिकरापारा इलाके में शादी कार्यक्रम में गए हुए थे, इसी दौरान दुर्गा पारा के पास चार से पांच बदमाशों ने किसी बात को लेकर आरक्षक पर हमला कर दिया। अपने पास रखें बोतल भी उसके ऊपर फोड़ दी। पुलिस ने आरोपितों की पहचान कर ली है। टीम उनकी खोजबीन में लगी हुई है।

छत्‍तीसगढ़ की राजधानी (RAIPUR NEWS)  में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। शहर में आए दिन घटनाएं घट रही है। बीती रात हमलावरों ने पुलिस आरक्षक को अपना शिकार बनाया है। आरोपितों ने आरक्षक के ऊपर हमला कर उसे बुरी तरह जख्मी कर दिया है। निजी अस्पताल में उसका उपचार चल रहा है। टिकरापारा पुलिस ने दो आरोपितों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।