spot_img

UP Election 2022: सैफई में अखिलेश यादव के खिलाफ FIR

HomeNATIONALUP Election 2022: सैफई में अखिलेश यादव के खिलाफ FIR

इटावा। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव (UP CHUNAV) के तीसरे चरण के बाद, सैफई पुलिस स्टेशन में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के खिलाफ आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के आरोप में रविवार को मामला दर्ज किया गया है। यह जानकारी सैफई के एसडीएम ने मीडिया को दी है। वहीं सफाई में मतदान केंद्र के बाहर मीडिया कर्मियों से बातचीत करने पर 20 फरवरी को सैफई पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया था। सब डिविशनल मजिस्ट्रेट (SDM) सैफई ने बताया कि मामला दर्ज होने की पुष्टि की है।

भैयाजी यह भी देखे: यूक्रेन पर UNSC की आपात बैठक आज

बता दें कि समाजवादी पार्टी (UP CHUNAV) के गढ़ में 20 फरवरी को तीसरे चरण में मतदान हुआ था। इस दौरान समाजवादी पार्टी प्रमुख ने राज्य में बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर तंज कसा था जिसके बाद इस मुद्दे ने तूल पकड़ लिया। उनके साथ उनकी पत्नी डिंपल यादव भी मतदान केंद्र पर मौजूद थीं।

इस बीच, उनके खिलाफ शिकायत में आरोप लगाया गया कि यादव ने न केवल ईसीआई द्वारा जारी एमसीसी का उल्लंघन किया, बल्कि COVID​​-19 प्रोटोकॉल का भी उल्लंघन किया है। यह मामला इटावा और मैनपुरी सहित 16 जिलों में विधानसभा चुनाव (UP CHUNAV) के तीसरे चरण में मतदान के बाद आया है। करहल से अपना पहला विधानसभा चुनाव लड़ रहे अखिलेश यादव का सामना केंद्रीय कानून और न्याय मंत्रालय में राज्य मंत्री और भाजपा उम्मीदवार सत्य पाल सिंह बघेल से है।