spot_img

कुत्ते वाले बयान पर सियासी बवाल, भाजपा ने विनय जयसवाल को बताया “विक्षिप्त”

HomeCHHATTISGARHकुत्ते वाले बयान पर सियासी बवाल, भाजपा ने विनय जयसवाल को बताया...

रायपुर। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता राजेश मूणत ने कांग्रेस के मनेन्द्रगढ़ विधायक विनय जायसवाल (Vinay Jaiswal) के कुत्ते वाले बयान पर तीखा पलटवार किया है। मूणत ने विधायक जायसवाल को विक्षिप्त बताया है।

जायसवाल के बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए भाजपा प्रवक्ता राजेश मूणत कहा कि सत्ता के मद में मदमस्त विधायक विनय जायसवाल का भरी सभा में यह कहना कि भाजपा शासन में स्वास्थ्य केंद्रों में कुत्ते सोते थे ये घोर आपत्तिजनक हैं।

भैयाजी ये भी पढ़े : अच्छी ख़बर : दो सालों में उद्योगों की स्थापना के लिए छत्तीसगढ़ में 104 MOU

मूणत ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से विधायक विनय जायसवाल (Vinay Jaiswal) की मानसिक स्थिति की निःशुल्क जांच करवाने की मांग रखी। साथ ही तत्काल बड़ा बाजार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में विधायक विनय जायसवाल को विक्षिप्त बताते हुए उनके लिए बिस्तर उपलब्ध करवाने की मांग की हैं।

मूणत ने विधायक के शर्मनाक वक्तव्य पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम से स्पष्टिकरण मांगा हैं। कांग्रेस को यह स्पष्ठ करना होगा कि जब वे विपक्ष में थे तब क्या सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में इलाज करवाने वाले छत्तीसगढ़ के लोगों को अपने विधायक विनय जायसवाल की तरह ही आंकते थे।

छत्तीसगढ़ की वो महान जनता जिन्होंने कांग्रेस को बड़े बहुमत से सत्ता सौंपी उनके लिए कांग्रेस विधायक द्वारा आपत्तिजनक शर्मसार करने वाले शब्द का क्या मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और छत्तीसगढ़ कांग्रेस समर्थन करती हैं?

Vinay Jaiswal से जनता का “कब होगा न्याय?”

राजेश मूणत ने कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता के लिए ऐसे अमर्यादित आपत्तिजनक शब्द के प्रयोग के बाद विधायक विनय जायसवाल को एक मिनट भी विधायक रहने का अधिकार नहीं हैं, कांग्रेस करे न्याय।

भैयाजी ये भी पढ़े : बड़ी ख़बर: कोरोना वैक्सीन की 16 जनवरी से शुरुआत, फ्रंटलाइन वॉरियर को प्राथमिकता

अब होगा न्याय का नारा देने वाले छत्तीसगढ़ की जनता के लिए ऐसे अशोभनीय शब्द का प्रयोग कर अन्याय कर रहे हैं। मूणत ने कहा कि कांग्रेस पार्टी तय कर बताए कि ऐसे विधायक जिसने छत्तीसगढ़ की जनता का अपमान किया हैं के साथ कांग्रेस खड़ी हैं या कांग्रेस बताये कब होगा न्याय ?