spot_img

सोनिया के बयान पर बोले मुख्यमंत्री साय, कांग्रेस की और दुर्गति होने वाली है…

HomeCHHATTISGARHसोनिया के बयान पर बोले मुख्यमंत्री साय, कांग्रेस की और दुर्गति होने...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में तीसरे चरण के चुनाव समाप्त होने के बाद अब मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ओड़िशा में चुनावी कमान सम्हालेंगे। आज मुख्यमंत्री साय ओडिशा दौरे पर है। रवाना होने से पहले सीएम साय ने पुलिस ग्राउंड में मीडिया से तमाम बिंदुओं पर चर्चा की।

ये ख़बर भी देखें : शिक्षा मण्डल की हेल्पलाईन पर छात्रों ने किया फोन, पूछा-कब आएगा…

उन्होंने कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के बयान पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि इनके पास कोई मुद्दा नहीं है। इस बार के चुनाव में कांग्रेस की और दुर्गति होने वाली है। इसके साथ ही दिग्विजय सिंह के EVM पर उठाए गए सवाल पर भी जवाब दिया है।

सीएम विष्णुदेव साय ने तीसरे चरण के हुए चुनाव पर कहा कि लोकतंत्र के महापर्व का छत्तीसगढ़ में समापन हो गया है। अच्छा मतदान हुआ है। जिस तरह से हमने पूरे प्रदेश का दौरा किया है। विश्वास के साथ कह सकते हैं कि पूरी सीट हमारी पार्टी जीत रही है, सब तरफ से हमने फीडबैक लिया है।

ये ख़बर भी देखें : शराब कारोबारी पप्पू ढिल्लन के घर EOW की दबिश, आधा दर्जन…

सोनिया गांधी के बेरोजगारी समेत अन्य मुद्दे उठाए जाने पर सीएम विष्णुदेव साय ने कहा कि इनके पास कोई मुद्दा नहीं है। घूम फिर कर उसी में आ जा जाते हैं, इस बार के चुनाव में कांग्रेस की और दुर्गति होने वाली है। कांग्रेस वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने EVM पर जताई गई आपत्ति पर सीएम साय ने कहा कि जब जब हारते है EVM पर ठीकरा फोड़ते हैं, और जब जीतते हैं तो सवाल नहीं करते हैं।