spot_img

लोकसभा चुनाव : पांचवें चरण में 8 राज्यों की 49 सीटों पर 695 उम्मीदवार

HomeNATIONALलोकसभा चुनाव : पांचवें चरण में 8 राज्यों की 49 सीटों पर...

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2024 के पांचवें चरण में 8 राज्यों/केन्द्रशासित प्रदेशों के 695 उम्मीदवार चुनाव लड़ेंगे। लोकसभा चुनाव 2024 के पांचवें चरण में होने वाले मतदान के लिए 8 राज्यों/केन्द्रशासित प्रदेशों के 49 संसदीय क्षेत्रों के लिए कुल 1586 नामांकन-पत्र दाखिल किए गए।

ये ख़बर भी देखें : सोनिया के बयान पर बोले मुख्यमंत्री साय, कांग्रेस की और दुर्गति…

सभी 8 राज्यों/केन्द्रशासित प्रदेशों में पांचवें चरण के लिए नामांकन-पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि 3 मई, 2024 थी। दाखिल किए गए सभी नामांकन-पत्रों की जांच के बाद, 749 नामांकन-पत्र वैध पाए गए। पांचवें चरण में, महाराष्ट्र के 13 संसदीय क्षेत्रों में अधिकतम 512 नामांकन-पत्र दाखिल किए गए थे।

ये ख़बर भी देखें : शिक्षा मण्डल की हेल्पलाईन पर छात्रों ने किया फोन, पूछा-कब आएगा…

इसके बाद, उत्तर प्रदेश के 14 संसदीय क्षेत्रों में 466 नामांकन-पत्र दाखिल किए गए थे। झारखंड के 4-चतरा संसदीय क्षेत्र में सबसे अधिक 69 नामांकन-पत्र प्राप्त हुए और इसके बाद उत्तर प्रदेश के 35-लखनऊ संसदीय क्षेत्र में 67 नामांकन-पत्र प्राप्त हुए। पांचवें चरण के लिए एक संसदीय क्षेत्र में चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों की औसत संख्या 14 है।