spot_img

Breaking News : भाजपा ने ज़ारी की संभाग, जिला और मोर्चा प्रभारियों की सूची

HomeCHHATTISGARHBreaking News : भाजपा ने ज़ारी की संभाग, जिला और मोर्चा प्रभारियों...

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी (BJP) के प्रदेश इकाई में संभाग और जिले प्रभारियों की सूची जारी की गई है। इसके साथ ही भारतीय जनता पार्टी के विभिन्न मोर्चा, प्रकोष्ठों के भी प्रभारियों की लिस्ट जारी हुई है। ये लिस्ट प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने जारी की है।

भैयाजी ये भी देखे : बड़ी ख़बर : गोधन न्याय योजना के तहत गोबर विक्रेताओं को मिले 5.12 करोड़ रूपए…

भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने संभाग स्तर पर भूपेंद्र सवन्नी को रायपुर संभाग का प्रभारी बनाया गया है। वहीं किरण देव को दुर्ग संभाग का प्रभार सौंपा गया है। डॉ कृष्ण कुमार बाँधी कों बिलासपुर संभाग की जिम्मेदारी प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने दी है।

इधर भाजपा को बस्तर संभाग में मज़बूती दिलाने के लिए शिवरतन शर्मा को बस्तर संभाग का प्रभारी बनाया गया है।

वरिष्ठ नेता नारायण चंदेल को सरगुजा संभाग में प्रभारी बनाकर संगठन ने एक नई जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है।

BJP ने अनुराग को सौपा युवा मोर्चा

जिसमें भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रभारी के तौर पर अनुराग सिंहदेव को जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं उनके साथ ओपी चौधरी को सह प्रभारी बनाया गया है। महिला मोर्चा के लिए लता उसेंडी को प्रभारी नियुक्त किया गया है।

वही उषा टावरी को महिला मोर्चा की सह प्रभारी बनाया गया है। संदीप शर्मा को किसान मोर्चा का प्रभार सौपा गया है। लखन देवांगन को पिछड़ा वर्ग मोर्चा का प्रभारी नियुक्त किया गया है। कोमल जंघेल को पिछड़ा वर्ग का सह प्रभारी बनाया गया है।

इधर दिनेश कश्यप को एसटी मोर्चा प्रभारी नियुक्त किया गया है, वहीं सत्यानंद राठिया को एसटी मोर्चा का सह प्रभारी बनाया गया है। निर्मल सिन्हा को एससी मोर्चा प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं सरला कोसरिया को एससी सह मोर्चा प्रभारी नियुक्त किया गया है। डॉ सलीम राज को अल्पसंख्यक मोर्चा का प्रभारी बनाया गया है।

भैयाजी ये भी देखे : विधानसभा शीतसत्र : क़ानून व्यवस्था पर बरपा हंगामा, कार्यवाही स्थगित…

भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने जिले प्रभारीयों की लिस्ट भी ज़ारी की है। इसमें 11 जिलों में प्रभारी के साथ सह प्रभारी की भी नियुक्त की गई है। देखिए जिले प्रभारी और श प्रभारियों की सूची…