spot_img

हर्ष फायरिंग में दुल्हन के भाई को लगी गोली, पुलिस जुटी जाँच में

HomeNATIONALहर्ष फायरिंग में दुल्हन के भाई को लगी गोली, पुलिस जुटी...

पटना। बिहार के भोजपुर में हर्ष फायरिंग (Harsh firing) की घटना में दुल्हन के भाई को ही गोली लग गई। घटना के बाद भगदड़ मच गई और अफरातफरी का माहौल बन गया। घटना बिहिया नगर में रविवार की शाम हुई। जयमाल के दौरान गोली लगने से दुल्हन के घायल भाई का आनन-फानन में बिहिया सीएचसी में इलाज कराने के बाद बेहतर इलाज के लिए आरा रेफर कर दिया गया। हालत गम्भीर होने के बाद प्रिंस को आरा से पटना रेफर कर दिया गया।

भैयाजी ये भी देखे –breaking: नक्सलियों द्वारा लगाए गए आईईडी की चपेट में आये 3…

दुल्हन के भाई के पेट में लगी गोली

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार नहर के समीप संतोष साह की पुत्री का जयमाल कार्यक्रम (Harsh firing) चल रहा था। इसी बीच हर्ष फायरिंग के दौरान गोली चलने के दौरान दुल्हन के भाई व संतोष साह के पुत्र प्रिन्स कुमार (14 वर्ष) के पेट में गोली लग गई। उसे गिरता देख जयमाल समारोह में भगदड़ मच गयी। आनन-फानन में उसे सीएचसी बिहिया में लाया गया। यहां प्रारंभिक इलाज के बाद गंभीर हालत को देखते हुए उसे आरा रेफर कर दिया गया। बताया जा रहा है कि बारात बनाही के समीप नवाडीह गांव से आई है।

भैयाजी ये भी देखे – Borewell से निकली आग, विधायक ने जिला प्रशासन को दी सूचना

दुल्हन हुई बेहोश

पुलिस के अनुसार दुल्हन का जयमाल का कार्यक्रम (Harsh firing) खत्म होने वाला था कि इसी बीच किसी ने दो राउंड हर्ष फायरिंग की। फिर तीसरी गोली भरने के दौरान चटक गई और गोली किशोर के पेट में जाकर लग गई, जिससे वह वहीं गिर गया। दुल्हन भाई को गिरते देख वहीं पर बेहोश होकर गिर गई। बाद में महिलाओं द्वारा दुल्हन को संभाला गया। दुल्हन दो भाई व दो बहन है।