spot_img

भाजपा ने ज़ारी की प्रत्याशियों के अपराधों की जानकारी, बताया क्यों बनाया है प्रत्याशी…

HomeCHHATTISGARHभाजपा ने ज़ारी की प्रत्याशियों के अपराधों की जानकारी, बताया क्यों बनाया...

रायपुर। लोकसभा चुनाव 2024 के लिए छत्‍तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी ने अपने प्रत्याशियों पर दर्ज़ आपराधिक मामलों की जानकारी साझा की है। पार्टी की तरफ से आज 2 प्रत्‍याशियों के खिलाफ चल रहे मामलों की जानकारी सोशल मीडिया में साझा की गई है। इस जानकारी में भारत निर्वाचन आयोग की गाइडलाइन के मुताबिक यह भी स्पष्ट किया गया है कि “क़ानूनी मामलों में घिरे इन नेताओं को क्‍यों लोकसभा चुनाव में बतौर प्रत्‍याशी मैदान में उतारा गया है।”

ये ख़बर भी देखें : इलेक्टोरल बांड को लेकर बोले दीपक बैज, चुनावी चंदा में घोटाला…रद्द…

भारतीय जनता पार्टी के आधिकारिक सोशल मीडिया एकाउंट में जानकारी साझा की गई है। जिसमें ये बताया गया है कि उनके सांसद प्रत्‍याशी संतोष पांडेय और बृजमोहन अग्रवाल के खिलाफ में मुकदमा चल रहा है। संतोष पांडेय राजनांदगांव सीट से वर्तमान सांसद है और प्रत्याशी भी हैं। इन पर कवर्धा में हुए धार्मिंक उन्‍माद के दौरान मुकदमा दर्ज हुआ था। भाजपा के अनुसार यह मुदकदमा राजनीतिक दुर्भावना की वजह से दर्ज किया गया था।

ये ख़बर भी देखें : युवक की कार से बरामद हुए 28 लाख रुपए…नहीं दिखाए दस्तावेज़…ज़ब्त

वहीं रायपुर सीट से प्रत्‍याशी बृजमोहन अग्रवाल के खिलाफ भी एक मुकदमा दर्ज है। साल 2003 में यह केस उनके खिलाफ दर्ज हुआ था। अग्रवाल लगातार आठवीं बार विधायक चुने गए हैं। अभी वे राज्य सरकार में कैबिनेट मंत्री हैं। अब उन्‍हें लोकसभा के मैदान में उतारा गया है।