spot_img

Video : बृजमोहन का आरोप “गौठान भ्रष्टाचार के स्मारक” ED करें घोटालें की जाँच…

HomeCHHATTISGARHVideo : बृजमोहन का आरोप "गौठान भ्रष्टाचार के स्मारक" ED करें घोटालें...

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेता और विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने कांग्रेस सरकार के महत्वाकांक्षी गठन योजना पर गंभीर आरोप लगाए है। विधायक अग्रवाल ने गौठानों के नाम पर केंद्रीय मदों का पैसा खर्च कर, इसमें बड़े स्तर पर भ्रष्टाचार होने की बात कही है।

भैयाजी ये भी देखे : छत्तीसगढ़ में “मैन टू मैन मार्किंग” के साथ आगे बढ़ेगी भाजपा,…

बृजमोहन अग्रवाल ने आज इस संबंध में एक पत्रकार वार्ता में कहा कि “सरकार ने एक गाय के ऊपर में 40 लख रुपए खर्च किया, ये कितना उचित है ? क्या यही छत्तीसगढ़ मॉडल है ? हर गाय पर तीन चरवाहे फिर भी सड़कों पर जमघट को रोक नहीं पा रहे है।”

बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि विधानसभा में एक प्रश्न के जरिए गौठानों की जानकारी मांगी गई थी। जिसमें जवाब देते हुए सरकार ने बताया कि10240 गौठानों का निर्माण किया गया है। जिसमें कुल 1334 करोड़ खर्च किए गए हैं,गौठानों के निर्माण पर खर्च हुआ है 1142 करोड रुपए, शेड निर्माण में खर्च हुआ है 192 करोड रुपए।

गौठानों में चरवाहों की संख्या 9303 है और लावारिस गायों की संख्या 3380, यह विधानसभा के प्रश्न में बताया गया है। मतलब एक गाय के पीछे तीन चरवाहे हैं, और जो 33 जिले हैं उनमें से मात्र 6 जिलों में लावारिस गायों की संख्या बताई गई है। यानी बाकी जिलों में गौठान लाइव नहीं है, वहां गाय नहीं रखी जा रही है ये खुद सरकार ने कबुल किया है।

एक गाय के पीछे 40 लाख खर्च-अग्रवाल

बृजमोहन ने आगे कहा कि जब गायों की संख्या मात्र 3380 है, मतलब एक गाय के पीछे 39 लाख 48 हज़ार खर्च किए जा रहे हैं। यह जो गौठान है यह भ्रष्टाचार के स्मारक बन चुके हैं। गौठानों के माध्यम से 1334 करोड़ रुपए का घोटाला किया है, सरकार पर ये हमारा सीधा आरोप है, हम तो चाहते हैं कि ईडी और सीबीआई जैसी केंद्रीय एजेंसी से इसकी जाँच हो क्यों की सरकार ने केंद्र का ही पैसा गौठानों में लगाया है।

देखिए वीडियों….