spot_img

मणिपुर दरिंदगी मामले में अब तक चार गिरफ्तार, भीड़ ने मुख्य आरोपी का घर जलाया

HomeNATIONALमणिपुर दरिंदगी मामले में अब तक चार गिरफ्तार, भीड़ ने मुख्य आरोपी...

दिल्ली। मणिपुर में दो समुदायों (MANIPUR HINSA) के बीच तनाव एक बार फिर से बढ़ गया। सोशल मीडिया पर 4 मई का एक वीडियो सामने आया, जिसमें एक समुदाय के पुरुष विरोधी पक्ष की दो महिलाओं को निर्वस्त्र अवस्था में घुमाते दिख रहे हैं। उनके साथ दुर्व्यवहार कर रहे हैं। इस मामले में अब तक 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

भैयाजी यह भी देखे: छत्तीसगढ़ में सुबह-सुबह ED-IT अधिकारी साक्रिय, IAS रानू साहू, कमिश्नर पांडेय के यहां जाँच जारी

उपद्रवियों ने मुख्य आरोपी के घर में लगाई आग

मणिपुर में महिलाओं के साथ दरिंदगी करने वाले मुख्य आरोपी (MANIPUR HINSA) को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मणिपुर में हुई दो महिलाओं के साथ घटना के बाद से पूरे देश में गुस्सा है। वहीं, गुस्साएं उपद्रवियों ने शुक्रवार को मणिपुर के मुख्य आरोपी के घर में आग लगा दी। ये घटना चेकमाई इलाके में हुई है। भीड़ ने आरोपी के घर को आग के हवाले कर दिया। घटना के बाद इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मुख्य आरोपी का नाम खुयरूम हेरादास है।

देश ने क्या प्रतिक्रिया दी है

इस घटना से देश भर में आक्रोश फैल (MANIPUR HINSA) गया है और विपक्ष लगातार भाजपा शासित मणिपुर की स्थिति पर विस्तृत चर्चा की मांग को लेकर दबाव डाल रहा है। वहीं, बीते गुरुवार को पीएम नरेंद्र मोदी ने मणिपुर में हुई घटना को “शर्मनाक” बताया और राज्य सरकारों से महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने का आह्वान किया। मणिपुर की घटना पर सुप्रीम कोर्ट ने भी “गहरी चिंता” व्यक्त की और राज्य और केंद्र सरकारों से अपराधियों को सजा दिलाने के लिए की गई कार्रवाई से उसे अवगत कराने को कहा।