spot_img

सड़क निर्माण का जायजा लेने पहुंचे निगम के उप अभियंता के साथ मारपीट, अपराध दर्ज

HomeCHHATTISGARHसड़क निर्माण का जायजा लेने पहुंचे निगम के उप अभियंता के साथ...

अंबिकापुर। रोड निर्माण का निरीक्षण करने गए नगर निगम (FIR) के लोक निर्माण विभाग के उप अभियंता के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। उप अभियंता की रिपोर्ट पर कोतवाली पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ धारा 186, 294, 332, 34, 353, 506 के तहत अपराध दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

भैयाजी यह भी देखे: छत्तीसगढ़ के गृह सचिव ठगी, दो आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज

जानकारी के अनुसार सतीश रवि नगर निगम अंबिकापुर में लोक निर्माण विभाग में उप अभियंता के पद पर कार्यरत हैं। शहर के ठनगनपारा में रोड का निर्माण चल रहा है। सतीश रवि 3 अप्रैल की रात को 8 बजे निर्माण कार्य का निरीक्षण करने गए थे। ठनगनपारा के ही विशाल सिंह, दीपक सिंह व रामाश्रय सिंह ठेकेदार के मुंशी फिरोज खान को बुलाकर अपना व्यक्तिगत कार्य करवा रहे थे।

इस संबंध में निरीक्षण पर पहुंचे उप अभियंता द्वारा पूछे जाने पर तीनों मिलकर मारपीट करने लगे। इस दौरान उप अभियंता का शर्ट भी फाड़ दी। वहीं मुंशी के साथ भी मारपीट की गई। पुलिस ने उप अभियंता की रिपोर्ट पर विशाल सिंह, दीपक सिंह, रामाश्रय सिंह के खिलाफ जुर्म दर्ज कर लिया है।