spot_img

जल-जीवन मिशन पर सदन में घिरे पीएचई मंत्री, जवाब नहीं दे पाए रुद्र गुरु, विपक्ष ने किया वाकआउट

HomeCHHATTISGARHजल-जीवन मिशन पर सदन में घिरे पीएचई मंत्री, जवाब नहीं दे पाए...

रायपुर। शीतकालीन सत्र प्रश्नकाल से हुआ (RAIPUR NEWS) जो काफी हंगामेदार रहा। पीएचई मंत्री रुद्र गुरु को जल जीवन मिशन के सवालो से घेरा। जल जीवन मिशन के टेंडर को लेकर सवाल किया। भाजपा विधायक कृष्णमूर्ति बांधी के सवाल पर सदन में हंगामा। टेंडर प्रक्रिया को लेकर विपक्ष ने सत्तापक्ष को घेरा। जल जीवन मिशन में केंद्र के फंड के बंदरबांट का आरोप लगा।

भैयाजी यह भी देखे: विधानसभा का शीतकालीन सत्र आज से, आरक्षण पर मचेगा हंगामा

बिलासपुर में 201 टेंडर का मामला

80 रिटेंडर और 15 टेंडर की समय सीमा बढ़ाना पड़ा था। अजय चंद्राकर, बृजमोहन अग्रवाल ने सदन की समिति से जांच की मांग की। सदन में रूद्र गुरु जवाब नहीं दे पाए। 100 करोड़ के घपले का नारायण चंदेल ने आरोप लगाया। जल जीवन मिशन के टेंडर में गड़बड़ी पर सवाल किया। जवाब से असंतुष्ट विपक्ष ने विपक्षी सदस्यों ने नारे लगाते हुए वॉक आउट कर दिया।

सीमेंट फैक्ट्रियों के द्वारा ग्रीन बेल्ट की स्थापना को लेकर (RAIPUR NEWS) सवाल किया। विधायक कुलदीप जुनेजा ने उठाया सवाल। न्यूवोको, अल्ट्राटेक ,न्यू विस्टा, अंबुजा, इमामी सीमेंट संयंत्रों द्वारा लगाया गया वृक्षों की मांगी जानकारी। वन मंत्री ने सभी फैक्ट्रियों को आवंटित जगहों पर वृक्ष लगाने की दी जानकारी। आवंटित जमीन पर एक तिहाई से अधिक वृक्ष लगाए जाने कि सदन में मंत्रियों ने दी जानकारी।

कुलदीप जुनेजा ने बताया वृक्ष नहीं लगाए गए हैं ज्यादातर जगह (RAIPUR NEWS) पर वृक्ष मर गए हैं। विधायकों की समिति से जांच कराने की कुलदीप जुनेजा ने मांग की। विपक्ष ने भी कुलदीप जुनेजा का साथ दिया। विधायकों की समिति से जांच की मांग को लेकर सदन में हंगामा किया। वन मंत्री ने बताया कि किसी प्रकार की शिकायत नहीं आई है। विधानसभा अध्यक्ष ने बताया कि विधायकों ने अभी शिकायत की है इसकी भौतिक सत्यापन कराएं। विधानसभा अध्यक्ष के निर्देश पर वन मंत्री ने विभागीय तौर पर भौतिक सत्यापन करने का आश्वासन दिया।