spot_img

पंजाब-हरियाणा समेत 11 राज्यों में शीतलहर, राजधानी में पारा माइनस 5 पहुंचा

HomeNATIONALपंजाब-हरियाणा समेत 11 राज्यों में शीतलहर, राजधानी में पारा माइनस 5 पहुंचा

दिल्ली। दिल्ली समेत देश के उत्तरी हिस्सों (MAUSAM NEWS) में लगातार चौथे दिन सुबह घना काेहरा छाया रहा। जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा से लेकर बिहार तक 11 राज्य शीतलहर की चपेट में हैं। श्रीनगर में चिलईकलां का दौर जारी है, इसके चलते पारा -5 पहुंच गया है। वहीं दिल्ली में कोहरे के कारण विजिबिलिटी बेहद कम रही।

भैयाजी यह भी देखे: नए साल में और मजबूत होगा देश का एयर डिफेंस सिस्टम, रुस से मिलेगा S-400 का तीसरा स्क्वाड्रन

ठंड की वजह से बिहार में दाे और लाेगाें की माैत हाे गई है। भागलपुर में तापमान 6 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। शीतलहर काे देखते हुए बिहार में स्कूल 31 दिसंबर तक बंद कर दिए गए हैं। उधर, हरियाणा में भी 5.8 डिग्री तक तापमान पहुंच गया है।

अभी और बढ़ेगी सर्दी, एक हफ्ते तक कोहरा भी पड़ेगा

मौसम विभाग के अनुसार, 25 दिसंबर (MAUSAM NEWS)  से एक हफ्ते के दौरान हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान, बिहार, पश्चिम बंगाल, सिक्किम और त्रिपुरा में रात या सुबह के समय घना कोहरा छाये रहने की संभावना है। इन राज्यों में अगले दाे दिनाें में सर्दी और बढ़ सकती है। पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, झारखंड और बिहार में घना काेहरा और कहीं-कहीं बारिश हाेने की संभावना है। दिल्ली में 26 दिसंबर काे पारा 4 डिग्री तक गिर सकता है।

बिहार के कई जिलों में बारिश

बिहार में ठंड से 2 लोगों की मौत (MAUSAM NEWS)  हो चुकी है। इधर, पटना समेत कई जिलों में शनिवार शाम हुई बारिश हुई है। बेमौसम हुई इस बारिश से ठंड और बढ़ेगी। बिहार में कड़ाके की ठंड के साथ घना कोहरा छाया हुआ है। पटना सहित राज्य के अधिकतर जिलों में कोहरा की वजह से कनकनी भी बढ़ गई है। पटना में विजिबिलिटी घटकर 100 मीटर तक पहुंच गई। यहां तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। वहीं मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में बारिश और ठंड बढ़ने की चेतावनी जारी की है।

हिमाचल के 10 शहरों गिरा पारा, हरियाणा में 2.8 डिग्री दर्ज

क्रिसमस और नए साल (MAUSAM NEWS)  का जश्न मनाने के लिए हिमाचल में देशभर से सैलानी पहुंच रहे हैं। यहां 10 शहरों का तापमान जमाव बिंदु से नीचे चला गया है। कई जगह तो माइनस 7.9 डिग्री तक गिर गया है। वहीं हरियाणा में रात का तापमान पिछले 24 घंटे में 2.1 डिग्री तक कम हो गया है, जबकि प्रदेश में रात का औसतन तापमान सामान्य से ढाई डिग्री तक कम है। महेंद्रगढ़ में रात का पारा 2.8 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि हिसार में 3.6 डिग्री, गुड़गांव में 4.2 डिग्री, झज्जर में 4.6, सोनीपत में 4.8, रोहतक में 5.2 डिग्री तापमान रहा।