spot_img

Breaking : सीएम भूपेश का ऐलान, रोहांसी बनेगा नगर पंचायत, पलारी में SDM दफ़्तर

HomeCHHATTISGARHBreaking : सीएम भूपेश का ऐलान, रोहांसी बनेगा नगर पंचायत, पलारी में...

भाटापारा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज भेंट-मुलाकात के लिए कसडोल विधानसभा अंतर्गत विकासखंड पलारी के ग्राम पंचायत ओड़ान पहुंचे। यहाँ मुख्यमंत्री बघेल ने अपने संबोधन में कहा कि राजीव गांधी किसान न्याय योजना की चौथी किस्त 31 मार्च से पहले खाते में पहुंच जाएगी।

भैयाजी ये भी देखे : गोबर पेंट पर गडकरी ने CM भूपेश की थपथपाई पीठ…CM ने…

उन्होंने कहा कि कोदो कुटकी, रागी की खरीदी भी हमने शुरु की। एमएसपी के अंतर राशि को किसी तरह से देना था, भारत सरकार का दबाव था कि धान का बोनस देने पर आपका चावल नहीं खरीदा जायेगा। सरकार ने भले घाटा सहा, पर अपने किसानों का घाटा नहीं होने दिया हमने। इसके साथ ही साथ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ग्रामीणों की मांग पर कई महत्वपूर्ण घोषणाएं भी की।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा की गई घोषणाएं :

1. विकासखंड पलारी के अमेठी में महानदी पर उच्चस्तरीय पुल निर्माण।

2. जारा परसवानी के मध्य नाले पर पुल निर्माण कराया जायेगा।

3. दतान से परसाडीह नाला में पुल निर्माण कराया जायेगा।

4. ग्राम मोहान में तटबंध निर्माण कार्य कराया जायेगा।

5. ग्राम छेरकापुर में पशु औषधालय खोला जायेगा।

6. शास. हाय. स्कूल तेलासी का हायर सेकेण्डरी में उन्नयन किया जायेगा।

7. प्रथामिक शाला खपरी (बैजनाथ) को पूर्व माध्यमिक शाला में उन्नयन किया जायेगा।

8. शास. हाई स्कूल ग्राम सुन्द्रावन एवं छडिया हेतु नवीन हाई स्कुल भवन निर्माण कराया जायेगा।

9. ग्राम ओड़ान में अधोसंरचना विकास हेतु 50 लाख रुपए प्रदाय की जायेगी।

10. ग्राम सण्डी में उप तहसील कार्यालय हेतु भवन का निर्माण कराया जायेगा।

11. ग्राम रोहांसी को नगर पंचायत।

12. ओडगन में 33kv सब स्टेशन के स्थापना की घोषणा।

13. ओडान में स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल की घोषणा।

14. पलारी में एसडीएम कार्यालय खोलने की घोषणा।