spot_img

गोबर पेंट पर गडकरी ने CM भूपेश की थपथपाई पीठ…CM ने दिया धन्यवाद..!

HomeCHHATTISGARHगोबर पेंट पर गडकरी ने CM भूपेश की थपथपाई पीठ...CM ने दिया...

रायपुर। प्रदेश भर के तमाम सरकारी दफ्तरों में रंग रोगन के लिए गोबर से बने पेंट की अनिवार्यता को केंद्र सरकार के मंत्री भी सराह रहे है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के इस फैसले की सराहना की है।

भैयाजी ये भी देखे : Job Alert : कृषि विभाग में निकली भर्ती, दर्जनभर से ज़्यादा…

इसके लिए गडकरी ने उन्हें धन्यवाद भी दिया है। देश के सड़क परिवहन और राजमार्ग, जहाज़रानी, जल संसाधन, नदी विकास और गंगा संरक्षण मंत्री गडकरी ने अपने ट्वीटर पर इसके लिए एक संदेश भी लिखा हैं।

गडकरी ने ट्वीट किया “छत्तीसगढ़ के सरकारी विभागीय निर्माणों में गोबर से बने प्राकृतिक पेंट के इस्तेमाल का आग्रह करते हुए अधिकारियों को निर्देश देने के लिए मैं छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी का अभिनंदन करता हूं। उनका यह निर्णय सराहनीय और स्वागत योग्य है।”

आगे ट्वीट में उन्होंने लिखा “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में MSME मंत्री रहते हमने इसकी शुरूआत की थी। प्राकृतिक पेंट का उपयोग न केवल पर्यावरण की रक्षा करेगा बल्कि किसानों को रोजगार का एक नया अवसर भी प्रदान करेगा, जिससे देश के किसानों को लाभ होगा।”

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मिली इस तारीफ का जवाब भी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दिया। उन्होंने कहा कि”सादर धन्यवाद! आदरणीय नितिन गडकरी जी. छत्तीसगढ़ की सरकार के इस कर्मयोग को एक “कर्मयोगी” ही समझ सकता है। सिर्फ बातों से नहीं, नेक इरादों से देश और प्रदेश दूसरों के लिए प्रेरणा बनते हैं। गोधन और श्रम का सम्मान गांधी का रास्ता है। हम उसी पर आगे बढ़ रहे हैं।”