spot_img

पेरू के रेगिस्तान में मिले सदियों पुराने 168 प्राचीन रेखाचित्र

HomeNATIONALपेरू के रेगिस्तान में मिले सदियों पुराने 168 प्राचीन रेखाचित्र

लीमा। लैटिन अमरीकी देश पेरू के नाज्का रेगिस्तान (REGISTAN) में जापानी शोधकर्ताओं ने 168 बड़े रेखाचित्रों की खोज की है। ये रहस्यमय रेखाचित्र इंसान, चिड़िया, व्हेल मछली, सांप, बिल्ली, बंदर आदि के हैं। कई लोग इन्हें एलियंस से जोड़कर देख रहे थे, लेकिन जापान के यामागाता यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं का कहना है कि रेखाचित्र 100 ईसा पूर्व से 300 ईस्वी के बीच बनाए गए।

भैयाजी यह भी देखे: कोचिंग नहीं ली तो कर दिया फेल, शिक्षक दंपती को कैद

यूनिवर्सिटी के शोधकर्ता अमरीका के आइबीएम थॉमस जे. वाटसन रिसर्च सेंटर (REGISTAN)  के साथ काम कर रहे हैं, ताकि पेरू के पूरे पुरातात्त्विक स्थल को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआइ) की मदद से स्कैन किया जा सके। एआइ से पूरे इलाके के उन चित्रों की भी पहचान हो सकेगी, जिन्हें इंसानी आंखों से अब तक नहीं देखा जा सका है। यूनिवर्सिटी ने एक बयान में कहा कि रेखाचित्रों के विश्लेषण से हमें इनके बारे में और स्पष्टीकरण मिल सकता है।

पेरू की नाज्का लाइंस सदियों से पुरातत्त्वविदों को आकर्षित कर रही है। यूनेस्को ने (REGISTAN)  इसे विश्व विरासत स्थलों की सूची में शामिल किया है। यह पेरू की राजधानी लीमा से 400 किलोमीटर दूर है। पुरातात्विक सर्वेक्षणों में पहले पाया गया था कि प्राचीन लोगों ने साधारण उपकरणों और सर्वे करने में इस्तेमाल होने वाली चीजों की मदद से इन रेखाचित्रों का निर्माण किया।

1939 में पायलट ने खोजा था स्थल

नाज्का लाइंस को मूल रूप से जमीन के काले या लाल रंग के पत्थरों को हटाकर बनाया गया था। इस इलाके की खोज 1939 में एक पायलट ने की थी। यहां पहले भी कई प्राचीन रेखाचित्र मिल चुके हैं, लेकिन वे इस बार मिले रेखाचित्रों की तरह बड़े नहीं थे। माना जा रहा है कि अब भी वहां सैकड़ों रेखाचित्र छिपे हो सकते हैं।