spot_img

हिमाचल CM की शपथ के लिए पहुंचे राहुल-प्रियंका

HomeNATIONALहिमाचल CM की शपथ के लिए पहुंचे राहुल-प्रियंका

शिमला। हिमाचल के नए CM सुखविंदर सिंह (SUKHVINDAR SINGH) के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए राहुल गांधी और प्रियंका गांधी शिमला पहुंच गए हैं। समारोह दोपहर 1:30 बजे रिज मैदान में होगा। राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर डिप्टी CM मुकेश अग्निहोत्री को भी शपथ दिलाएंगे। सुबह- सुबह सुक्खू खुद प्रतिभा सिंह को शपथ समारोह का न्यौता देने पहुंचे। सुक्खू ने कहा- पार्टी पहले है, मुख्यमंत्री बाद में। प्रतिभा सिंह मेरी आदर्श हैं। वहीं, प्रतिभा सिंह ने कहा- हिमाचल में एक स्थिर सरकार बनेगी। हम एकजुट होकर काम करेंगे।

प्रतिभा सिंह मुख्यमंत्री पद की दावेदार थीं। वे सुक्खू (SUKHVINDAR SINGH)  के नाम से नाराज भी बताई जा रही थीं। सुक्खू से मुलाकात के बाद उन्होंने कहा कि उनके बेटे विक्रमादित्य सिंह का मंत्री बनाना ऑलमोस्ट तय है। सुक्खू के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी और AICC महासचिव प्रियंका गांधी भी शिमला पहुंच रही हैं।

कांग्रेस के लिए बड़ा मौका

कांग्रेस लिए यह खास (SUKHVINDAR SINGH)  मौका है, क्योंकि 2018 के बाद देश के किसी भी राज्य में कांग्रेस को पहली बार पूर्ण बहुमत मिला है। इसलिए पार्टी शक्ति प्रदर्शन कर शिमला से पूरे देश को संदेश देना चाह रही है। हालांकि शक्ति प्रदर्शन के लिए पार्टी को बहुत कम टाइम मिला है, क्योंकि CM चेहरा होने के 19 से 20 घंटे के भीतर शपथ ग्रहण समारोह रखा गया है। पार्टी सूत्रों की मानें तो इसमें भीड़ जुटाने के लिए शिमला और सोलन के साथ लगते चुनाव क्षेत्रों के विधायकों को निर्देश दिए गए है।