spot_img

पूर्व सैनिक को नौकरी लगाने का झांसा देकर 11 लाख की धोखाधड़ी

HomeCHHATTISGARHपूर्व सैनिक को नौकरी लगाने का झांसा देकर 11 लाख की धोखाधड़ी

बिलासपुर। बिलासपुर के सरकंडा क्षेत्र (BILASPUR NEWS) में पूर्व सैनिक को मंडी इंस्पेक्टर की नौकरी लगाने का झांसा देकर 11 लाख की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। जालसाज ने खुद को खाद्य मंत्री का पीए बताकर व्यापम और मंत्रालय के अधिकारियों से अपना परिचय बताया था। उसकी बातों में आकर पूर्व सैनिक ने स्र्पये दे दिए। बाद में नौकरी नहीं लगने पर उन्होंने सरकंडा थाने में शिकायत की है। इस पर पुलिस जुर्म दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

भैयाजी यह भी देखे: सुबह चल रही नमी युक्त हवा, रात में कड़ाके की ठंड

जांजगीर-चांपा जिले के जैजेपुर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खजुरानी निवासी जगदीश प्रसाद चंद्रा पूर्व (BILASPUR NEWS) सैनिक हैं। वर्तमान में वे सरकंडा के राजकिशोर नगर में रहते हैं। उनका पूर्व सैनिकों के संगठन में आना जाना है। इसके कारण उनकी पहचान बिल्हा क्षेत्र के बरतोरी में रहने वाले पूर्व सैनिक विजय कुमार कौशिक से है। विजय ने जगदीश की मुलाकात अपने गांव में रहने वाले योगेश से कराई।

वह रायपुर में रहकर काम करता है। उसने खुद को खाद्य मंत्री अमरजीत भगत का पीए बताया। योगेश के कहने पर पूर्व सैनिक जगदीश ने गरियाबंद में रहने वाले छोटूराम यादव के खाते में दो लाख 50 हजार स्र्पये ट्रांसफर किए। इसके बाद उन्होंने योगेश के कहने पर अलग-अलग कर कुल 11 लाख स्र्पये दे दिए। स्र्पये देने के बाद भी उनकी नौकरी नहीं लग सकी। इधर पूर्व सैनिक विजय अब भी नौकरी लगवाने का आश्वासन दे रहा है। धोखाधड़ी होने की जानकारी के बाद जगदीश ने मामले की शिकायत सरकंडा थाने में की है। इस पर पुलिस जुर्म दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

पहचान का उठाया फायदा

पूर्व सैनिक जगदीश ने बताया कि पूर्व सैनिकों (BILASPUR NEWS) के संगठन में लगातार मिलने के कारण विजय कौशिक से उसके पारिवारिक संबंध हो गए। उन्होंने आशंका व्यक्त करते हुए कहा कि इसी का फायदा उठाते हुए विजय ने साथियों के साथ मिलकर धोखाधड़ी की। इधर जिस छोटू के खाते में स्र्पयों का ट्रांसफर हुआ है वह लापता है।