spot_img

हिमाचल में कांग्रेस टिकट में उलझी, कल मोदी भरेंगे चुनावी जोश

HomeNATIONALहिमाचल में कांग्रेस टिकट में उलझी, कल मोदी भरेंगे चुनावी जोश

शिमला। हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव (VIDHANSABHA CHUNAV) के लिए दोनों प्रमुख राजनीतिक दल कांग्रेस व भाजपा सक्रियता दिखा रहे हैं। दोनों की सक्रियता में काफी अंतर है। कांग्रेस टिकट आवंटन में उलझी हुई है। टिकट के लिए दिल्ली-शिमला के बीच नेताओं की दौड़ लग रही है। अपने या नजदीकी नेता को टिकट दिलाने के लिए लाबिंग की जा रही है, जबकि भाजपा ने फील्ड पर तेजी से काम करना शुरू कर दिया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर व अन्य केंद्रीय मंत्रियों ने मोर्चा संभाल रखा है।

भैयाजी यह भी देखे: अंबानी से मुकाबले के लिए गौतम अडानी मैदान में, मिला फुल टेलीकॉम लाइसेंस

कल ऊना व चंबा आ रहे मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी दो बार हिमाचल में जनसभाओं (VIDHANSABHA CHUNAV)  को संबोधित कर चुके हैं। मंडी में मौसम बाधा बना तो उन्होंने वर्चुअली लोगों को संबोधित किया था। इसके बाद बिलासपुर में जनसभा को संबोधित किया था। अब 13 अक्टूबर को ऊना व चंबा आ रहे हैं।

15 को अमित शाह की रैली

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भी 15 अक्टूबर को सिरमौर में रैली को संबोधित करेंगे। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर लंबे समय से जमीन पर काम कर रहे हैं। वह लोगों के बीच में अपने संसदीय क्षेत्र में कार्यक्रमों में हिस्सा ले रहे हैं। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी दूसरी बार हिमाचल आ चुकी हैं। आने वाले दिनों में उनके और भी कार्यक्रम हिमाचल में प्रस्तावित हैं। इसी तरह से भाजपा के कई बड़े नेता हिमाचल के लगातार दौरे कर रहे हैं।

कांग्रेस नेता कर रहे निजी दौरे

वहीं, कांग्रेस के आला नेता हिमाचल आ तो रहे हैं लेकिन ये इनके (VIDHANSABHA CHUNAV)  निजी दौरे हैं। इसका हिमाचल कांग्रेस को फिलहाल कोई लाभ मिलता नहीं देख रहा है। हो सकता है कि आने वाले समय में इसका कोई लाभ उन्हें मिले, लेकिन फिलहाल कुछ ऐसा दिख नही रहा है। राजनीतिक जानकार मान रहे हैं कि यदि इस दौरान राष्ट्रीय नेता आम कार्यकर्ता के बीच में आते तो शायद उसका ज्यादा लाभ कांग्रेस को मिल सकता था।