spot_img

दंतेवाड़ा : पुलिस मुखबिरी के शक में युवक की हत्या, नक्सलियों ने फेंका पर्चा…

HomeCHHATTISGARHBASTARदंतेवाड़ा : पुलिस मुखबिरी के शक में युवक की हत्या, नक्सलियों ने...

दंतेवाड़ा। सूबे के बस्तर संभाग के दंतेवाड़ा जिले में एक युवक को पुलिस मुखबिरी के शक पर नक्सलियों ने मौत के घाट उतार दिया है। ये मामला जिले के कटेकल्याण थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है, जहां एक युवक की लाश मिलने से पुरे गांव में दहशत का माहौल है।

भैयाजी ये भी देखें : सोना तस्करी मामलें में आरोपी स्वप्ना को फ़र्ज़ी डिग्री देने वाला…

युवक के शव पर चोट के कई गंभीर निशान है। इधर हत्या के बाद गांव में छोड़े गए शव के नज़दीक ही माओवादियों ने एक पर्चा फेंका है। इस पर्चे में युवक बुधराम मारकाम का नाम लिखकर उसे पुलिस का मुखबिर बताया गया है।

जानकारी के अनुसार, जिले के कटेकल्याण थाना क्षेत्र के तुमकपाल के गुडसे चौक पर युवक का शव मिला है। युवक किस गांव का रहने वाला है इसकी जानकारी अभी नहीं मिल पाई है। शव के पास पर्चे मिले हैं उस पर बुधराम मारकाम पुलिस का मुखबिर लिखा हुआ है। मृतक के हाथों में रस्सी बंधी हुई है। शरीर में चोट के निशान भी दिख रहे हैं।

भैयाजी ये भी देखें : एकतरफा प्यार में पड़े आशिक ने प्रेमिका को लगाई आग…हालत गंभीर…

कटेकल्याण एरिया कमेटी के नाम से फेंके गए पर्चे में लिखा हुआ है, मृतक डीआरजी जवानों के संपर्क में रहता था। कटेकल्याण क्षेत्र में डीआरजी जवानों को भेजता था। युवक की हत्या के बाद पर्चा फेंका गया है। नक्सलियों द्वारा वारदात को अंजाम देने की बात कही जा रही है।