spot_img

यशवंत सिन्हा आज दाखिल करेंगे नामांकन: ममता, राहुल और शरद पवार रहेंगे मौजूद, TRS का भी समर्थन

HomeNATIONALयशवंत सिन्हा आज दाखिल करेंगे नामांकन: ममता, राहुल और शरद पवार रहेंगे...

दिल्ली। विपक्ष के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा (YASWANT SINHA) आज नामांकन दाखिल करेंगे। इस मौके पर NCP प्रमुख शरद पवार, राहुल गांधी, ममता बनर्जी, अशोक गहलोत, अखिलेश यादव जैसे विपक्ष के दिग्गज नेता मौजूद रहेंगे। सत्ता पक्ष की तरह ही विपक्ष की भी दमखम दिखाने की कोशिश रहेगी। दरअसल, 24 जून को NDA की ओर से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के नामांकन के समय सत्ता पक्ष के दिग्गजों का जमावड़ा लगा था।

भैयाजी यह भी देखे: घर में घुसा तेंदुआ, ग्रामीण ने ताला बंद करके दी वन विभाग को सूचना

संसद भवन एनेक्सी में विपक्ष की मीटिंग

सुबह 11.30 बजे संसद भवन एनेक्सी में विपक्ष ने मीटिंग रखी है। इसके आधे घंटे बाद विपक्षी नेता राज्यसभा सेक्रेटरी जनरल के ऑफिस के बाहर जुटेंगे। दोपहर 12.15 बजे के करीब राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा अपना नामांकन दाखिल करेंगे। दोपहर 1.10 बजे नामांकन के बाद यशवंत सिन्हा (YASWANT SINHA)  प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। उधर, 17 विपक्षी दलों के साथ ही यशवंत सिन्हा को तेलंगाना राष्ट्र समिति के प्रमुख के. चंद्रशेखर राव ने भी समर्थन देने की बात कह दी है। सिन्हा का मानना है कि उन्हें अभी और अदृश्य ताकतों का समर्थन मिलेगा।

यशवंत सिन्हा का द्रौपदी मुर्मू से मुकाबला

यशंवत सिन्हा का मुकाबला आदिवासी समुदाय की द्रौपदी मुर्मू से है। रविवार को सिन्हा ने एक इंटरव्यू के दौरान विपक्ष के इस दांव को लेकर कहा था कि एक व्यक्ति को ऊपर उठाने से पूरे समुदाय का उत्थान नहीं होता। राष्ट्रपति भवन में अगर एक और ‘रबडर स्टांप’ आ जाए, तो यह विनाशकारी होगा। उन्होंने वादा किया था कि यदि वह चुनाव जीते तो किसानों, कामगारों, बेरोजगार युवाओं, महिलाओं और हाशिये पर पड़े समाज के सभी वर्गों की आवाज को उठाएंगे।

18 को वोटिंग, 21 जुलाई को काउंटिंग

राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव 18 जुलाई को होगा, जबकि 21 जुलाई को काउंटिंग होगी। समीकरण (YASWANT SINHA) की बात करें तो विपक्षी दलों के गठबंधन UPA के पास संख्या बल कम है। NDA के पास कुल मिलाकर 5.26 लाख वोट हैं, जो कुल वोटों का लगभग 49 परसेंट है। केवल एक परसेंट की और जरूरत है। यह YSR कांग्रेस पार्टी या फिर बीजू जनता दल के समर्थन से पूरा हो सकता है। BSP भी द्रौपदी मुर्मू को समर्थन देने की बात कह चुकी है।