spot_img

नक्सल प्रभावित इलाकें में बदलेगें स्कूल, बनेंगे आदर्श विद्यालय…हुई कार्यशाला

HomeCHHATTISGARHBASTARनक्सल प्रभावित इलाकें में बदलेगें स्कूल, बनेंगे आदर्श विद्यालय...हुई कार्यशाला

सुकमा। सुकमा जिले के स्कूलों को आदर्श विद्यालय के रुप में विकसित करने के उद्देश्य को लेकर स्वामी विवेकानंद सभागृह सुकमा में सभी 27 संकुल के अंतर्गत संस्थाओं का चयन कर कार्यशाला का आयोजन किया गया।

भैयाजी ये भी देखे : Breaking : वन विभाग में थोक में तबादले, 50 अफसरों के…

जिसमें संकुल के अंतर्गत एक एक स्कूल को आदर्श विद्यालय बनाने पर विचार विमर्श़ एवं चर्चा की गई। इस कार्यशाला में विकासखंड स्त्रोत समन्वयक अल्फ्रेड सुना, सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी प्रफुल्ल डेनियल एवं समस्त संकुल समन्वयक एवं समस्त चयनित शालाओं के शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।

इसके साथ ही पीरामल फाउंडेशन-नीति आयोग के प्रोग्राम लीडर मुस्ताफिजुर रहमान, गांधी फेलो योगिता एवं काजल भी सहभागी बने। किसी भी विद्यालय को विकसित करने के लिए दो आयामों पर कार्य किए जाने की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए कार्यशाला में प्रत्येक विद्यालय को दो भागों में विभाजित किया गया।

प्रथम भाग मे शैक्षणिक व्यवस्थाओं और गतिविधियों को लेकर विभिन्न सामूहिक गतिविधियां की गई। जिसमें कक्षा प्रक्रिया, बाल संसद, बौद्धिक विकास गतिविधियां, दृश्य पठन-पाठन, बाल मेला पर आधारित गतिविधि का सामूहिक प्रदर्शन किया गया।

आदर्श विद्यालय में स्मार्ट क्लास, लर्निंग ऐड, लैब जैसी सुविधाएं

दूसरे भाग में विद्यालय की मूलभूत सुविधाओं पर केन्द्रित गतिविधियां जैसे स्मार्ट क्लास, बिल्डिंग एज़ लर्निंग ऐड, विज्ञान लैब, पुस्तकालय आदि की व्यवस्था एवं प्रबंधन आधारित गतिविधियां हुई।

भैयाजी ये भी देखे : बालगृह के बच्चे की मौत मामलें में हटाए गए अधीक्षक, जांच…

कार्यशाला में आदर्श स्कूल कैसे होना चाहिए इस पर मार्गदर्शन एवं सभी शालाओं में आदर्श स्कूल की अवधारणा को साकार करने हेतु सभी संकुल समन्वयक एवं शिक्षकों को प्रेरित किया गया।