spot_img

भाजपाईयों की गिरफ्तारी पर बिफ़रे रमन, पूछा “छत्तीसगढ़ में अघोषित आपातकाल ?”

HomeCHHATTISGARHBASTARभाजपाईयों की गिरफ्तारी पर बिफ़रे रमन, पूछा "छत्तीसगढ़ में अघोषित आपातकाल ?"

रायपुर। प्रदेश की भूपेश बघेल के नेतृत्व वाली सरकार पर भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने एक बार फिर निशाना साधा है। उन्होंने सरकार पर विरोध को कुचलने का आरोप लगाया है।

भैयाजी ये भी देखे : Video Breaking : पुलिस लाइन में बलवा…टीयर गैस और वॉटर केनन…

इस मामलें में पूर्व मुख्यमंत्री डॉ.रमन सिंह ने इन नेताओं की गिरफ्तारी का एक वीडियों ट्वीट कर भूपेश सरकार पर जमकर हमला बोला है। रमन ने अपने ट्वीट में लिखा “क्या छत्तीसगढ़ में “अघोषित आपातकाल” है? आवाज़ें दबाने, विरोध कुचलने ये जो पुलिसिया दमन भूपेश बघेल सरकार कर रही है, उसे पूरा प्रदेश देख रहा है। रायपुर से सरगुजा, बस्तर तक यह तानाशाही चल रही है लेकिन कांग्रेस सुन ले! न हम डरे हैं न डरेंगे, यह आवाज और बुलंद होगी।”

दरअसल छत्तीसगढ़ के बस्तर जिला मुख्यालय में भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता केदार कश्यप समेत लगभग 70 भाजपा कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। कश्यप की अगवानी में ये सभी नेता कार्यकर्ता जगदलपुर नगर निगम के संजय गांधी वार्ड के 40 परिवारों से कांग्रेसी महिला पार्षद के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे।

महिला पार्षद पर प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने के नाम पर प्रत्येक परिवार से 25 हजार रुपये लेने का आरोप लगा है। इस मामले में पार्षद के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग लेकर पीड़ित परिवारों और भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं द्वारा 20 दिनों से बोधघाट थाने के सामने धरना प्रदर्शन किया जा रहा है।

भैयाजी ये भी देखे : Video : गृहमंत्री के लिए मूणत ने ज़ारी किया वीडियों…हाथ नहीं…

20 दिनों के प्रदर्शन के बाद भी इस मामले पर एफआईआर दर्ज नहीं किए जाने पर भाजपा ने मंगलवार को नगरबंद का आह्वाहन किया था। मंगलवार सुबह से ही भाजपाइयों द्वारा बंद को सफल बनाने दुकानों को बंद करवाने की कोशिश की। उसी दौरान पुलिस ने पूर्व मंत्री व भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता केदार कश्यप, पूर्व विधायक संतोष बाफना, पूर्व विधायक बैदू राम कश्यप समेत लगभग 70 कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया।