spot_img

सीएम की घोषणाओं पर भाजपा का तंज़, नए से पहले पुराने वादे तो पूरे लेती कांग्रेस…

HomeCHHATTISGARHसीएम की घोषणाओं पर भाजपा का तंज़, नए से पहले पुराने वादे...

रायपुर। 26 जनवरी को मुख्यमंत्री द्वारा किये ऐलानों पर भाजपा प्रदेश अध्य्क्ष विष्णु देव साय ने तंज़ कसा है। साय ने कहा कि “कांग्रेस केवल घोषणाये करने वाली पार्टी बन गई है। वह घोषणा करके अखबारों में उसे छपवा देती है इसके आगे कुछ नही करती।”

भैयाजी ये भी देखे : अलग ख़बर : रायपुर में बनेगी विशेष जेल, 5 हज़ार कैदियों…

साय ने कहा कि “कांग्रेस ने अपने चुनावी घोषणा पत्र के प्रमुख 36 वादों में 26 वादों पर 3 वर्ष में काम ही शुरू नही किया ऐसे में नई घोषणाये जनता के साथ केवल छलावा ही है। कर्मचारियो की कई दिनों से मांग है कि राज्य सरकार उनके महंगाई भत्ते को बढ़ाये औऱ केंद्र सरकार के बराबर का भत्ता दे लेकिन मुख्यमंत्री ने इसकी घोषणा नही की।”

साय ने कहा प्रदेश में 3 वर्षो में हर वर्ग ने आंदोलन किया है लेकिन उनकी मांगों पर कोई ऐलान नही हुआ। अनियमित कर्मचारियो,पुलिस बल ,सहायक शिक्षकों की मांग व किसानों की मांगों पर भी कोई घोषणा नही हुई।

प्रदेश सरकार ने किया निराश

साय ने छतीसगढ़ के 8 लाख परिवारों से मकान छीनने वाले, युवाओ का 9 हज़ार करोड़ का भत्ता न देने वाले, महिलाओ की सुरक्षा कर पाने में नाकाम रही सरकार ने फिर से प्रदेश को निराश किया है।

भैयाजी ये भी देखे : Recruitment 2022 : 130 पदों में भर्ती के लिए प्लेसमेंट कैंप,…

अच्छा होता कि मुख्यमंत्री अपने भाषण से ऐलान करते कि उनके विधायक व मंत्री अब कर्मचारियो गंदी गंदी गालियां नही देंगे उन्हें अपना नौकर समझ प्रताड़ित नही करेंगे।