spot_img

पुरी में योगी आदित्यनाथ के साथ दहाड़े बृजमोहन, संबित पात्रा और पृथ्वीराज के लिए किया प्रचार

HomeNATIONALपुरी में योगी आदित्यनाथ के साथ दहाड़े बृजमोहन, संबित पात्रा और पृथ्वीराज...

पुरी। ओडिशा में छठे चरण के चुनाव के मतदान का प्रचार गुरुवार को थम गया। प्रचार के अंतिम दिन छत्तीसगढ़ के मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने पुरी में जनसभा को संबोधित किया और भाजपा उम्मीदवारों के लिए वोट मांगे। बानपुर में आयोजित सभा में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, बृजमोहन अग्रवाल के साथ ही पुरी से पार्टी लोकसभा उम्मीदवार संबित पात्रा एवं चिल्का विधानसभा उम्मीदवार पृथ्वीराज हरिचंदन ने भी सभा को संबोधित किया।

ये ख़बर भी देखें : बस्तर संभाग के तीन जिलों की सीमा पर ढेर हुए 7…

बृजमोहन अग्रवाल ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि पूरब से पश्चिम, उत्तर से दक्षिण तक सम्पूर्ण राष्ट्र में मोदी की लहर है। ओडिशा में पटनायक सरकार का अंत नजदीक है। राज्य की जनता भाजपा के साथ है इसका उदाहरण है कि भीषण गर्मी के बावजूद हजारों की संख्या में लोग इस सभा में एकत्रित हुए हैं। यहां की जनता पटनायक पांडियन से त्रस्त हो चुकी है। भाजपा सरकार ही ओडिशा का तेज गति से विकास कर सकती है।

ये ख़बर भी देखें : छत्तीसगढ़ और ओडिशा के यातायात संघों में विवाद, बस के संचालन…

जिसके लिए आप लोगों से आह्वान करता हूं कि लोकसभा के लिए संबित पात्रा और विधानसभा के लिए पृथ्वीराज हरिचंदन समेत सम्पूर्ण ओडिशा में भाजपा प्रत्याशियों को वोट दें और राज्य के साथ ही केंद्र में एक बार फिर से नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाएं। बृजमोहन अग्रवाल इससे पहले बुधवार को बानपुर में भाजपा प्रत्याशी पृथ्वीराज हरिचंदन के लिए रोड़ शो किया तथा भाजपा के पक्ष में जनता से वोट मांगे।