spot_img

बस्तर संभाग के तीन जिलों की सीमा पर ढेर हुए 7 नक्सली, कई गिरफ़्तार…

HomeCHHATTISGARHBASTARबस्तर संभाग के तीन जिलों की सीमा पर ढेर हुए 7 नक्सली,...

नारायणपुर। सूबे के बस्तर संभाग के बीजापुर, दंतेवाड़ा और नारायणपुर जिले की सीमा में गुरुवार को सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में 7 नक्सली मारे गए। दो नक्सली का शव लेकर जंगल से फोर्स निकल चुकी है।

ये ख़बर भी देखें : छत्तीसगढ़ और ओडिशा के यातायात संघों में विवाद, बस के संचालन…

साथ ही कई नक्सलियों की गिरफ्तारी भी की गई है। रेकावाया के जंगल में आठ सौ जवानों के द्वारा ऑपरेशन “सूर्य शक्ति पॉइंट फाइव” चलाया जा रहा रहा था। इससे पहले टेकामेटा में दस नक्सली मारे गए थे।

दरअसल, नाराणपुर पुलिस को नाराणपुर-बीजापुर के सीमावर्ती क्षेत्र में प्लाटून नंबर 16 और इंद्रावती एरिया कमिटी में नक्सलियों के होने की सूचना मिली थी।

आज सुबह 11 बजे नारायणपुर-दंतेवाड़ा-बस्तर डीआरजी, बस्तर फाइटर्स और एसटीएफ की संयुक्त टीम नक्सल विरोधी सर्च अभियान पर निकली थी। इसी दौरान जवानों को देखकर जंगलों में छिपे माओवादियों ने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी।

तीनों जिलों के सुरक्षाकर्मियों ने मोर्चा संभालते हुए जवाबी फायरिंग की। इस दौरान लगभग 7 वर्दीधारी नक्सली मारे गए। मौके से जवानों ने 7 नक्सली हथियार सहित अन्य सामान बरामद किया है।

ये ख़बर भी देखें : राजनांदगांव पहुंची मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, किया स्ट्रांग रूम व मतगणना कक्ष…

वहीं कई नक्सलियों के घायल होने की जानकारी भी मिली है। जवानों के बेस कैंप में लौटने के बाद घटना के संबंध में और भी विस्तृत जानकारी पुलिस द्वारा दी जाएगी।