spot_img

अलग ख़बर : रायपुर में बनेगी विशेष जेल, 5 हज़ार कैदियों की होगी क्षमता…

HomeCHHATTISGARHअलग ख़बर : रायपुर में बनेगी विशेष जेल, 5 हज़ार कैदियों की...

रायपुर। सूबे की राजधानी के मुताबिक रायपुर में 5 हज़ार कैदियों की क्षमता के साथ एक आधुनिक जेल बनाने की तैयारियों ने रफ़्तार पकड़ी है। रायपुर जिले के आरंग विकासखंड के ग्राम गोढ़ी में लगभग 85 एकड़ ज़मीन में इस विशेष जेल का निर्माण किया जाएगा।

भैयाजी ये भी देखे : Recruitment 2022 : 130 पदों में भर्ती के लिए प्लेसमेंट कैंप,…

अपर मुख्य सचिव गृह (जेल) सुब्रत साहू ने गोढ़ी पहुंचकर स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने लोक निर्माण और राजस्व विभाग के अधिकारियों को इस विशेष जेल निर्माण के संबंध में एक सप्ताह के भीतर कार्य योजना तैयार करने के निर्देश दिए हैं।

गौरतलब है कि ग्राम गोढ़ी में विशेष जेल निर्माण के लिए लगभग 85 एकड़ भूमि आबंटित की गई है। इस जेल में 5000 बंदियों को रखने की क्षमता होगी। यहां बंदियों के लिए मूलभूत आवश्यकता जैसेः- पेयजल, चिकित्सा सुविधा सहित अन्य सुविधाएं होंगी।

जेल में 16 सौ की क्षमता और 32 सौ क़ैदी बंद

गृह विभाग के अधिकारियों ने बताया कि रायपुर शहर के मध्य में लगभग 150 वर्ष पुरानी केन्द्रीय जेल संचालित है, जहां 1690 की बंदी क्षमता के विरुद्ध 3200 से ज्यादा बंदी निरूद्ध रहते हैं। जेल के अंदर प्रति बंदियों के लिए निर्धारित 41.80 वर्गमीटर स्थान की उपलब्धता नहीं हो पा रही है।

भैयाजी ये भी देखे : राज्य सरकार के कार्यालयों में अब केवल पांच दिन ही काम,…

उच्चतम न्यायालय एवं उच्च न्यायालय ने समय-समय पर आदेश जारी कर जेलों की स्थिति में सुधार लाने के लिए कहा हैं। इसके अलावा राष्ट्रीय एवं राज्य मानव अधिकार आयोग द्वारा भी जेलों की स्थिति में सुधार लाने के लिए कहा गया है।