spot_img

निगम कराएगा सर्वे, घरों व दुकानों में ठोकें जाएंगे बिल्ले

HomeCHHATTISGARHBILASPURनिगम कराएगा सर्वे, घरों व दुकानों में ठोकें जाएंगे बिल्ले

बिलासपुर। नगर निगम की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने और खाली खजाने को भरने के लिए निगम 18 साल बाद फिर एक नया प्रयास करने जा रहा है। निगम (BILASPUR NEWS) के हर घर में टीम दस्तक देकर सर्वे करेगी। साथ ही मकान को कोडिंग करने एक सीरीज नंबर का बिल्ला भी ठोकेगी। इस बिल्ला से ही मकान और मालिक की पहचान होगी। ये सब कवायद निगम इसलिए कर रहा, ताकि उसे टैक्स के रूप में ज्यादा से ज्यादा पैसे मिल सके।

भैयाजी ये भी देखे : तेमेलवाड़ा कैंप में 38 जवान कोरोना पाजिटिवतेमेलवाड़ा कैंप में 38 जवान कोरोना पाजिटिव

सर्वे कराएगा नगर निगम

नगर निगम (BILASPUR NEWS) जल्द ही हाउस टैक्स के दायरे से छूटे घरों और प्रापर्टी के असेसमेंट को लेकर सर्वे शुरू कराएंगी। इसके लिए अधिकारियों के बीच चर्चा हो रही है। ऐसे में इस काम के लिए कोई प्राइवेट कंपनी के बजाए निगम खुद अपने कर्मचारियों से ये काम कराने की बात कह रही है। ताकि निगम के पास पूरे क्षेत्र का सही-सही बेवरा मिल सके।

वर्तमान में नगर निगम ने प्राइवेट कंपनी को इसका जिम्मा दिया हैं। वहीं इसमें भी घालमेल की आशंका हो रही है। दरअसल कंपनी के कर्मचारी सर्वे के दौरान लोगों से पैसा लेकर हाउस टैक्स को कम कर रहे हैं। साथ ही जो लोग नहीं दे रहे हैं उनका हाउस टैक्स बढ़ा दे रहे हैं। अफसरों के पास इसकी लगातार शिकायतें पहुंच रही हैं।

2004 में हुआ था सर्वे बेटे थे बिल्ले

महापौर रामशरण यादव (BILASPUR NEWS)  ने बताया कि एक बार फिर निगम क्षेत्र के घरों-घर का सर्वे कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि इससे पहले 1998 में सर्वे का काम कराया गया था तब वे पार्षद हुआ करते थे। उसके बाद 2004 में भी सर्वे हुआ था। उनका कहना है कि निगम के पास 20 से 22 साल पुरान रिकार्ड ही हैं।

तब से अब तक चार गुना मकान दुकान बढ़ गए हैं। ऐसे में पुराने रिकार्ड अनुसार ही टैक्स वसूला जा रहा है। जिसके कारण नगर निगम को लाखों रुपये का नुकसान हो रहा है। एक बार फिर निगम क्षेत्र में सर्वे कराया जाएगा जिसके बाद बिल्ला भी लगाया जाएगा। इसके लिए निगम आयुक्त से चर्चा की गई है। एमआइसी में इसे रखने के साथ ही सर्वे का काम शुरू कराया जाएगा।

घरों व दुकानों में लगेगा अलग-अलग टैक्स

18 साल पहले नगर निगम के सर्वे के बाद अब कई लोगों ने घरों में दुकान और कमर्शियल एक्टिविटी शुरू कर दी है। इसलिए सर्वे में ऐसे लोगों का हाउस टैक्स के साथ ही कमर्शियल टैक्स भी जोड़ा जाएगा। ऐसे में अभी 92 हजार मकान और 16 हजार दुकानें हैं जबकि इन 18 सालों में पहले के मुकाबले अब चार गुना बिल्डिंग की संख्या बढ़ गई है।