spot_img

बारिश का अलर्ट, मछुआरों के लिए चेतावनी जारी

HomeNATIONALबारिश का अलर्ट, मछुआरों के लिए चेतावनी जारी

दिल्ली। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने आज दक्षिण भारत के कई हिस्सों में भारी बारिश (BARISH) होने की चेतावनी दी है। मौसम विभाग ने बताया है कि कर्नाटक, केरल, माहे तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में बारिश होने की संभावना है।

आईएमडी ने मछुआरों को पूर्व मध्य अरब सागर में न जाने के लिए अलर्ट जारी किया है। बता दें कि भारी बारिश के कारण शुक्रवार (19 नवंबर) को बेंगलुरु के स्कूलों-कॉलेजों को बंद रखने का आदेश दिया गया था। वहीं राज्य के शिक्षा विभाग ने राज्य भर के जिला प्रशासनों को आदेश दिया कि वे स्थानीय मौसम की स्थिति के आधार पर स्कूलों और कॉलेजों के लिए छुट्टियां तय करें।

भैयाजी यह भी देखे:  26 नवंबर को रायपुर में ट्रैक्टर रैली की तैयारी, किसानों को PM पर भरोसा नहीं

भारी बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग के अनुसार, कर्नाटक, केरल, माहे , तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में मध्यम बारिश होने के आसार है। विभाग ने बताया है कि सोमवार से मौसम में सुधार देखने को मिल सकता है। वहीं जानकारी मिली है कि आज वेल्लोर, तिरुपथुर, रानीपेट, तिरुवन्नामलाई, तमिलनाडु और कृष्णागिरी के आसपास गरज के साथ बौछारें (BARISH) पड़ सकती हैं।

बारिश ने मचाई तबाही

दक्षिणी राज्यों में बारिश (BARISH) ने भयंकर ताबाही मचाई है। तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, केरल और आसपास के क्षेत्रों में बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं। वहीं इस विषम परिस्थिति में लोगों ने अपने अपनी जान गंवा दी, जबकि कई लोग बेघर हो गए हैं। जानकारी के अनुसार, आंध्र प्रदेश में अब तक बारिश से 25 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 17 लोग अभी भी लापता हैं। इस दौरान मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने बाढ़ के हालातों का जायजा लेने के लिए शनिवार (20 नवंबर) को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी सीएम रेड्डी से बात की और उन्हें राज्य के लिए हर संभव समर्थन का आश्वासन दिया।