spot_img

IPL 2024 : हैदराबाद के साथ मुंबई की टक्कर…मुंबई को आज जीत की आस

HomeSPORTSIPL 2024 : हैदराबाद के साथ मुंबई की टक्कर...मुंबई को आज जीत...

मुंबई। IPL 2024 में आज मुंबई इंडियंस (MI) अपने घरेलू मैदान पर सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) से भिड़ेगी। आज का मैच वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। पिछली बार जब ये दोनों टीमें 27 मार्च को हैदराबाद में भिड़ी थी, तो हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली मुंबई को 31 रन से हार का सामना करना पड़ा था।

ये ख़बर भी देखें : श्रीदेवी के चेन्नई वाले घर में पहुंची बेटी जान्हवी कपूर…शेयर की तस्वीर…

IPL 2024 में अब तक मुंबई इंडियंस की टीम ने कुल 11 मैच खेले है, जिसमें से महज़ 3 मैचों में ही उसे जीत का स्वाद चखने को मिला। इस सीजन में सबसे खराब परफॉर्मेंस के साथ मुंबई अंक तालिका में सबसे नीचे 10वें नंबर पर है।

वहीं दूसरी ओर हैदराबाद इस सीजन में अब तक 10 मैच खेले है, जिसमें से 6 मैचों में शानदार जीत दर्ज़ की है। हैदराबाद की टीम पॉइंट टेबल पर 12 अंकों के साथ चौथे पायदान पर है। अब तक टूर्नामेंट में दोनों टीमों के बीच कुल 22 मुकाबले खेले गए हैं। 12 में मुंबई और 10 में हैदराबाद को जीत मिली।

IPL 2024 : MI vs SRH की संभावित टीम

सनराइजर्स हैदराबाद: पैट कमिंस (कप्तान), अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, अनमोलप्रीत सिंह, हेनरिक क्लासन (विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, अब्दुल समद, शाहबाज अहमद, मार्को यानसन, भुवनेश्वर कुमार, और टी नटराजन।

ये ख़बर भी देखें : घर का बना खाना पसंद करती हैं एक्ट्रेस सैयामी खेर, क्रैश डाइट से रहती है दूर…

मुंबई इंडियंस: हार्दिक पांड्या (कप्तान), रोहित शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, नेहल वाधेरा, टिम डेविड, मोहम्मद नबी, पीयूष चावला, ल्यूक वुड, जसप्रीत बुमराह और नुवान तुषारा।