spot_img

लोकसभा चुनाव : 77,592 मतदान कर्मी कराएंगे मतदान, 1 करोड़ 39 लाख से ज़्यादा मतदाता

HomeCHHATTISGARHलोकसभा चुनाव : 77,592 मतदान कर्मी कराएंगे मतदान, 1 करोड़ 39 लाख...

रायपुर। देशभर में लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण का मतदान होना है। जिसमें 12 राज्यों की 94 सीटों पर कल वोटिंग होगी। तीसरे चरण में छत्तीसगढ़ के 7 लोकसभा सीटों में मतदान होंगे। सूबे की राजधानी रायपुर समेत बिलासपुर, कोरबा, दुर्ग, रायगढ़, सरगुजा, जांजगीर-चांपा लोकसभा क्षेत्र में भी मतदान होंगे।

ये ख़बर भी देखें : रायपुर में मातृशक्ति के हाथों निर्वाचन की बड़ी ज़िम्मेदारी, 857 पोलिंग…

इस संबंध में छत्तीसगढ़ की मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबासाहेब कंगाले ने जानकारी साझा की। लोकसभा चुनाव 2024 के तीसरे चरण के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई है। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ की 7 लोकसभा सीटों के 58 विधानसभा क्षेत्रों में सुबह 7 से शाम 6 बजे तक मतदान होगा।

इन लोकसभा क्षेत्रों में मतदाताओं की कुल संख्या 1 करोड़ 39 लाख 01 हजार 285 है। पिछले चुनाव की तुलना में इस बार मतदाताओं की संख्या में 9.34 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। इस बार के चुनाव में 11 लाख 87 हजार 470 मतदाता नए है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबासाहेब कंगाले ने बताया कि कल राज्य में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है।

ये है मतदाताओं का आंकड़ा

7 लोकसभा सीटों में मतदाताओं में से कुल मतदाता 1 करोड़ 39 लाख 01 हजार 285 है। इनमें पुरुष मतदाता 69 लाख 33 हजार 121 और महिला मतदाता 69 लाख 67 हजार 544 है। वहीं तृतीय लिंग मतदाता 620 और फर्स्ट टाइम वोटर्स की संख्या 3 लाख 98 हजार 416 है। आयोग ने भीषण गर्मी को देखते हुए इस बार मतदान केंद्रों में वेटिंग हाल की अतिरिक्त व्यवस्था की है, कूलर की भी व्यवस्था की गई है। मतदान केंद्रों में पंडाल लगाए जा रहे है। पेयजल, नींबू पानी और ORS घोल की व्यवस्था की जा रही है। वहीं मेडिकल कीट के साथ मितानिनें भी मौजूद रहेंगी।

306 आदर्श मतदान केंद्र

लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में होने वाले मतदान के लिए 77 हज़ार 592 मतदान कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। आयोग ने 2809 संगवारी मतदान केंद्र बनाये गए हैं। वहीं 306 आदर्श मतदान केंद्र, 235 मतदान केंद्र युवाओं द्वारा संचालित होंगे। तृतीय चरण में कुल 25 मतदान केंद्र को असुरक्षित, 1072 मतदान केंद्र को संवेदनशील घोषित किया गया है।

ये ख़बर भी देखें : भारत ने खनन क्षेत्र में 2023-24 में किया रिकॉर्ड उत्पादन, सोना, हीरा जैसे खदानों के उत्पादन में भी वृद्धि

इन मतदान केंद्रों में अतिरिक्त सुरक्षा के लिए वेब कास्टिंग, वीडियोग्राफी की व्यवस्था की जाएगी। कुल 283 मतदान केंद्र shadow area के रूप में चिन्हांकित किए गए है। 15 हजार 701 मतदान केंद्रों में से 7887 मतदान केंद्रों पर वेब कास्टिंग की सुविधा उपलब्ध होगी। रायपुर, बिलासपुर, कोरबा, दुर्ग, जांजगीर-चांपा, सरगुजा, रायगढ़ के 15 हजार 701 मतदान केंद्र में 37855 बैलट यूनिट, 19097 कंट्रोल यूनिट, 20984 वीवीपैट से मतदान होगा।