spot_img

IPS ट्रासफर लिस्ट जारी, संजीव शुक्ला, प्रदीप गुप्ता पीएचक्यू वापस

HomeCHHATTISGARHIPS ट्रासफर लिस्ट जारी, संजीव शुक्ला, प्रदीप गुप्ता पीएचक्यू वापस

 रायपुर। प्रदेश के नए डीजीपी अशोक जुनेजा ने चार्ज लेते ही अपनी टीम पुलिस महकमें में तैनात करना शुरु कर दी है। मंगलवार को पहली IPS ट्रांसफर लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में पांच आईपीएस अधिकारियों को नया प्रभार दिया गया है।

भैयाजी ये भी देखें : 20 नवम्बर को नई दिल्ली में ग्रहण करेंगे राष्ट्रपति से स्वच्छता अवार्ड लेंगे सीएम बघेल

जारी आदेश के अनुसार IPS आरके विज को लोक अभियोजन रायपुर एवं संचालक न्यायिक विज्ञान प्रयोग शाला का प्रभार दिया गया है। IPS प्रदीक गुप्ता को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, वित्त, योजना एवं प्रबंध एवं तकनीकी सेवाएं, ट्रैफिक रेलवे व पुलिस मुख्यालय की जिम्मेदारी दी गई है। संजीव शुक्ला को उप पुलिस महानिरीक्षक सीआईडी की जिम्मेदारी दी गई है। आरएन दाश को उप पुलिस महानिरीक्षक विशेष आसूचना, एंटी नक्शल आपरेशन की जिम्मेदारी दी गई है। विनीत खन्ना को उप पुलिस महानिरीक्षक पुलिस मुख्यालय नियुक्त किया गया है।