spot_img

कोरोना अपडेट : 24 घंटे में 13 हजार से ज्यादा नए मामले, 549 मौत

HomeNATIONALकोरोना अपडेट : 24 घंटे में 13 हजार से ज्यादा नए मामले,...

नई दिल्ली। भारत में कोरोना संक्रमण (CORONA) के मामलों में उतार चढ़ाव जारी है। किसी दिन मामले बढ़ जा रहे हैं तो किसी दिन केस कम हो रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा शनिवार को जारी आंकड़े के मुताबिक, एक दिन में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में कमी आई है।

भैयाजी ये भी देखे : अमित शाह उत्तराखंड में आज करेंगे चुनावी अभियान का आगाज, यहां देखें प्रोग्राम का मिनट टू मिनट

पिछले 24 घंटे में 14313 नए मामले सामने आए हैं। वहीं, मौतों की संख्या में करीब तीन सौ तक की कमी आई है। इस दौरान 549 लोगों की जानें गई हैं। इसके अलावा 13 हजार 543 मरीजों को अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई है। वहीं, एक्टिव केस की संख्या भी धीरे-धीरे कम हो रही है। देश में सक्रिय संक्रमित (CORONA)  मरीजों की संख्या अब 1 लाख 61 हजार 655 तक रह गई है। कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 3,42,46,157 हो गई है। इसके अलावा ठीक होने वालों का आंकड़ा 3,36,41,175 पर पहुंच गया है। वहीं, देश में कुल मृतकों की संख्या की बात करें तो यह 4,57,740 हो गई है ।

अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों पर 30 नवंबर तक प्रतिबंध

कुछ राज्यों में कोरोना संक्रमण के मालमों बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। महाराष्ट्र, तमिलनाडु, कर्नाटक, झारखंड, मिजोरम, असम समेत कुछ राज्यों में कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं। बढ़ते कोरोना संक्रमण के चलते भारत आने और जाने वाली अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों पर 30 नवंबर तक प्रतिबंध (CORONA)  को बढ़ा दिया गया है। इससे पहले नागरिक विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों पर पाबंदी 31 अक्टूबर 2021 तक बढ़ा दी थी। वहीं, देश में टीकाकरण का आंकड़ा 105 करोड़ के पार पहुंच गया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी।