spot_img

कांग्रेस में छिड़े घमासान का फायदा उठाने में जुटी आप, पंजाब दौरे में जाएंगे केजरीवाल

HomeNATIONALकांग्रेस में छिड़े घमासान का फायदा उठाने में जुटी आप, पंजाब दौरे...

दिल्ली। पंजाब कांग्रेस में चल रही उठापटक और पार्टी नेताओं में उभरे मतभेदों के बीच आप के मुखिया और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (CM Arvind Kejriwal) बुधवार को दो दिवसीय दौरे पर पंजाब पहुंच रहे हैं।

कैप्टन अमरिंदर सिंह के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफे और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू के अचानक पद छोड़ने के बाद केजरीवाल का यह पहला पंजाब दौरा है। बुधवार को वे (CM Arvind Kejriwal) लुधियाना में व्यापारियों के साथ चर्चा करके उनकी समस्याओं की जानकारी लेंगे। आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति बनाएंगे। आप सूत्रों का कहना है कि गुरुवार को केजरीवाल की ओर से पंजाब को लेकर बड़ी घोषणाएं की जा सकती हैं।

भैयाजी ये भी पढ़े : Naxal Encounter: डिप्टी कमांडेंट शहीद, एक नक्सली मार गिराया

मुख्य विपक्षी दल

आज (CM Arvind Kejriwal) पंजाब की मौजूदा सियासत में आप मुख्य विपक्षी दल है। पार्टी कांग्रेस में छिड़े घमासान का फायदा उठाने की कोशिश में जुट गई है। केजरीवाल के पंजाब दौरे को इसी से जोड़कर देखा जा रहा है। केजरीवाल पहले भी कांग्रेस पर हमला करके आप को मजबूत विकल्प बताते रहे हैं। सियासी जानकारों का मानना है कि अब बदली हुई स्थितियों में आप को पंजाब की सियासत में सुनहरा मौका दिख रहा है। यही कारण है कि पार्टी अब पूरी ताकत झोंकती दिख रही है।