spot_img

रायपुर में सफाई ठेकेदारों की मनमानी, 14 कर्मचारी वार्ड से गायब, 20 हज़ार जुर्माना

HomeCHHATTISGARHरायपुर में सफाई ठेकेदारों की मनमानी, 14 कर्मचारी वार्ड से गायब, 20...

रायपुर। शहर की सफाई व्यवस्था में निगम के पैसों का पलीता सफाई ठेकेदार लगा रहे है। हफ्तेभर से लगातार वार्डों में निगम अफसरों की जाँच पड़ताल के बावजूद भी सफाई कर्मियों की गैरहाजरी से बड़ा सवाल उठा है।

भैयाजी ये भी देखे : भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह पहुंचे जशपुर, जूदेव के परिजनों से…

आज भी नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग के अध्यक्ष नागभूषण राव ने नगर निगम स्वास्थ्य अधिकारी विजय पांडेय, जोन क्रमांक 8 के जोन कमिश्नर अरुण ध्रुव, जोन स्वास्थ्य अधिकारी आत्मानन्द साहू ने माधव राव सप्रे वार्ड में ठेका सफाई कर्मचारियों की हाज़री लेने पहुंचे थे।

इस औचक निरीक्षण के दौरान निर्धारित संख्या 40 के बजाए केवल 26 कर्मचारी ही मौजूद थे, जबकि 14 सफाई कर्मचारी गैरहाज़िर मिले।

निगम स्वास्थ्य विभाग अध्यक्ष राव ने निर्धारित संख्या से कम कर्मचारियों की उपस्थिति पर वार्ड 69 के सफाई ठेकेदार अनिल गिलहरे पर 20000 रूपये का जुर्माना ठोका है। साथ ही इस संबंध में उन्हें नोटिस जारी कर मामलें का स्प्ष्टीकरण भी मांगा गया है।

गौरतलब है कि शुक्रवार को भी निगम की टीम ने जोन 9 के तीन वार्डों का दौरा किया था। जिसमें वार्ड क्र. 7 के 50 में से 24 सफाई कर्मचारी, वार्ड क्र. 9 के 40 में से 24 सफाई कर्मचारी, वार्ड 8 के 36 में से 25 सफाई कर्मचारी एवं बी.एस.यू.पी. कचना के 15 में से 12 सफाई कर्मचारी उपस्थित पाए गए थे।

भैयाजी ये भी देखे : Big News : ओडिशा से लेकर आ रहे थे 3 लाख…

जिसके बाद वार्ड क्रमांक 7 के सफाई ठेकेदार सुविधा सर्विसेस को 10 हजार रू., वार्ड 9 के सफाई ठेकेदार होमलाल डहरिया को 20 हजार रू, वार्ड 08 के सफाई ठेकेदार नंदगोपाल वर्मा को 20 हजार रू. एवं बी.एस.यू.पी. कचना के सफाई ठेकेदार ईश्वर जोगी को 10 हजार रू. जुर्माना लगाया गया था।