spot_img

स्कूल परिसर में सो रही 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला से रेप, आरोपी गिरफ्तार

HomeNATIONALस्कूल परिसर में सो रही 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला से रेप, आरोपी...

फतेहपुर। उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला से दुष्कर्म (RAPE) करने का मामला सामने आया है। पीडि़ता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गांव में घटना होने से स्थानीय लोगों में आक्रोश है। ग्रामीणों ने आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। घटना फतेहपुर के थरियांव थाना इलाके के एक गांव की बताई जा रही है।

भैयाजी ये भी देखे : हादसा: तेज रफ्तार ट्रेलर ने जीप में मारी टक्कर, 11 की मौत

आरोपी ने दी मारने की धमकी

पीडि़ता ने पुलिस को बताया, कि रविवार देर रात वो गांव के प्राथमिक विद्यालय में सो रही थी। इस दौरान गांव का एक शख्स शराब के नशे में पहुंचा और उसकी चारपाई में लेट गया। चारपाई में लेटने के बाद आरोपी शख्स अश्लील हरकत करने लगा। पीडि़ता ने विरोध किया, तो आरोपी ने चारपाई से गिरा दिया और दुष्कर्म (RAPE) करने के बाद किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी।

भैयाजी ये भी देखे : बड़ी ख़बर : दिल्ली पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव, फिर गरमाया…

घटनास्थल में जांच के बाद आरोपी गिरफ्तार

घटना के बाद सीओ अनिल कुमार की टीम ने घटनास्थल की जांच की और महिला का मेडिकल कराने के बाद आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करके उसे गिरफ्तार (RAPE) किया गया। पुलिस का कहना है कि आरोपी को जेल भेज दिया गया है। बता दें, पति की मौत के बाद पीडि़त बुजुर्ग महिला गांव के प्राथमिक विद्यालय में रहती है। वह लोगों से मांग कर अपना पेट पालती है।