spot_img

गिरदावरी के लिए कलेक्टर पहुंची खेत, किसानों से पूछा खेत में कौन सी फसल बोई है ?

HomeCHHATTISGARHBILASPURगिरदावरी के लिए कलेक्टर पहुंची खेत, किसानों से पूछा खेत में कौन...

जीपीएम। छत्तीसगढ़ में गिरदावरी का काम पुरे जिलों में किया जा रहा है। इसके लिए जिले के आला अफसर भी अपनी गंभीरता दिखा रहे है। समय समय पर वे भी सरप्राइस चेकिंग करने पहुंचते है। सोमवार को गिरदावरी कार्यों का निरीक्षण करने के लिए गौरेला पेंड्रा मरवाही की कलेक्टर नम्रता गांधी खुद निकल पड़ी।

भैयाजी ये भी देखे : क्रेशर में चल रहा था जुआ, दर्जनभर जुआरियों ने बिठाई थी…

उन्होंने जिले के पेंड्रा तहसील के ग्राम पतगवा, भाड़ी, देवरीकला, कोडगार में चल रहे गिरदावरी कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने खुद भी किसानों से सवाल जवाब कर खेत, फसल और उसकी किस्म समेत तमाम जानकारी भी ली। इस दौरान कलेक्टर ने गिरदावरी कार्य के लिए नियुक्त अधिकारी कर्मचारियों को किसानों के खेतों तक जाकर ही उचित ढंग से गिरदावरी कार्य किए जाने के निर्देश दिए।

गौरतलब है कि एक अगस्त से 30 सितंबर तक गिरदावरी कार्य किया जाना है, जिसमें सभी खसरो का भौतिक सत्यापन कर ऑनलाइन फसल प्रविष्टि की जाएगी साथ ही धान की किस्म, पेड़, मकान, सिंचाई के साधन इत्यादि की प्रविष्टि का प्रावधान है। कलेक्टर ने निरीक्षण के दौरान ग्रामीणों से चर्चा करते हुए फसल की सिंचाई, फसल की स्थिति तथा कृषि संबंधी अन्य जानकारियां ली।

गिरदावरी का कार्य से होगा सत्यापन

छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार प्रदेश के सभी जिलों में गिरदावरी का कार्य किया जा रहा है। गिरदावरी के लिए राजस्व विभाग के पटवारी, राजस्व निरीक्षक द्वारा किसानों के खेतों के सभी खसरों का भौतिक सत्यापन किया जा रहा है कि खेत में कौन सी फसल बोई गई है,

भैयाजी ये भी देखे : आर.डी. तिवारी स्कुल पहुंचे शिक्षा मंत्री टेकाम, मिठाई खिला कर किया…

धान एवं उसकी किस्म, मूंग, उड़द एवं अन्य फसलें जो बोई गयी हैं उसकी सम्पूर्ण जानकारी का भौतिक सत्यापन कर जानकारी अद्यतन की जा रही है। खसरे के अंतर्गत फसल, पेड़, मकान, सिंचाई सुविधा इत्यादि की सम्पूर्ण जानकारी ली जा रही है, एवं खसरे में इसकी प्रविष्टि की जाती है।