spot_img

श्रीलंका-मलेशिया में फसल को बर्बाद करने वाले कीट ने बस्तर में मचाया आतंक

HomeCHHATTISGARHBASTARश्रीलंका-मलेशिया में फसल को बर्बाद करने वाले कीट ने बस्तर में मचाया...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में मक्का (MAKKA KHETI) की खेती करने वाले आदिवासी किसानों को विदेशाी कीट ने परेशान कर दिया है। श्रीलंका-मलेशिया में फसलों को बर्बाद करने वाले कीट फॉल वर्मी मक्के की फसल को बर्बाद कर रहे है। विशेषज्ञों ने किसानों को विशेषज्ञों ने दवा का इस्तेमाल करने की सलाह दी है, लेकिन दवाओं के स्टॉक की कमी के चलते यह कीट फसल के पत्तों को साफ कर रही है।

अच्छी फसल से किसान थे खुश

बस्तर के किसान पिछले कुछ सालों से एक बड़े रकबे में मक्के (MAKKA KHETI) की खेती कर रहे हैं। हर साल इसके रकबे में वृद्धि हो रही है, कृषि विभाग के अधिकारी के मुताबिक खरीफ सीजन 2020 में 15373 हेक्टेयर में मक्के की खेती की गई थी। 2021 में 18230 हेक्टेयर का लक्ष्य रखा गया था।

जिसमें से अब तक केवल 12892 हेक्टेयर में पूर्ति हो पाई है। इस कीट के बस्तर पहुंचने से किसानों में दहशत का माहौल बना हुआ है। कीट की वजह से अब किसान मक्के (MAKKA KHETI)  की खेती करने में डर सा महसूस कर रहे हैं। कृषि वैज्ञानिक इस कीट से बचने के लिए एमामेंक्टिंग बेंजोएट कोराजन एमाप्लोग वापीन जैसे कीटनाशक के उपयोग की सलाह दे रहे हैं।

छत्तीसगढ़ की सोसायटियों में खाद-बीज की किल्लत से किसान हो रहे परेशान कृषि अधिकारी विकास साहू का कहना है कि ‘बाहरी देशों से होते हुए यह कीट दक्षिण प्रदेश पहुंचा। वहां से प्रदेश के बस्तर संभाग पहुंचा है। इस कीट ने अब तक ज्यादा फसलों को नुकसान नहीं किया है। धीरे-धीरे अब यह कीट समूचे बस्तर संभाग में पहुंच रहा है।