spot_img

IPL 2024 : MI और RCB की भिड़ंत आज, 32 में से 14 बार मैच जीती है बेंगलुरु

HomeSPORTSIPL 2024 : MI और RCB की भिड़ंत आज, 32 में से...

मुंबई। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2024) के 25वें मैच में आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम मुंबई इंडियंस से भिड़ेगी। मुंबई इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ सीजन की अपनी पहली जीत के साथ उतर रही है, जबकि आरसीबी को अपने पिछले मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ हार झेलनी पड़ी थी।

ये ख़बर भी देखें : लोकसभा चुनाव : तीसरे चरण का आगाज़ कल, 94 सीटों पर…

दोनों टीमें टूर्नामेंट में अब तक 32 बार भिड़ चुकी हैं। मुंबई इंडियंस 18 मैचों में विजयी रही है, जबकि रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के नाम 14 मुकाबले रहे और एक मैच का परिणाम नहीं निकला। मुंबई और आरसीबी के बीच ये मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से शुरू होगा।

इस टूर्नामेंट का अगर रिकार्ड देखे तो मुंबई इंडियन की टीम ने अब तक चार मैच खेले है। मुंबई ने IPL 2024 में हार की हैट्रिक के बाद दिल्ली के खिलाफ़ हुए मैच में जीत का स्वाद चखा। मुंबई पॉइंट टेबल पर आठवें नंबर पर है।

वहीं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम भी इस टूर्नामेंट में अपनी हार की हैट्रिक लगा चुकी है। इस टूर्नामेंट में पांच मैच में से दूसरे मैच में पंजाब के खिलाफ RCB ने जीत दर्ज़ की थी। इसके बाद लगातार तीन मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। पांच में से एक मैच जीतकर RCB पॉइंट टेबल पर 9वें स्थान पर है।

IPL 2024 : आज की संभावित प्लेइंग 11

मुंबई इंडियंस: हार्दिक पांड्या (कप्तान), रोहित शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, रोमारियो शेफर्ड, टिम डेविड, मोहम्मद नबी, पीयूष चावला जेराल्ड कूट्जी और जसप्रीत बुमराह।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), विराट कोहली, रजत पाटीदार, ग्लेन मैक्सवेल, कैमरन ग्रीन, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), मयंक डागर, यश दयाल, सौरव चौहान, रीस टॉप्ली और मोहम्मद सिराज।