spot_img

Breaking : रविवार को आएंगे भाजपा के केंद्रीय पर्यवेक्षक, लेंगे विधायकों की बैठक

HomeCHHATTISGARHBreaking : रविवार को आएंगे भाजपा के केंद्रीय पर्यवेक्षक, लेंगे विधायकों की...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री के चयन के लिए केंद्रीय चुनाव समिति के पर्यवेक्षक 10 दिसंबर को रायपुर पहुंचेंगे। पर्यवेक्षकों में देश के नए कृषि मंत्री अर्जुन मुंडा, सर्बानंद सोनोवाल और दुष्यंत गौतम रविवार को राजधानी रायपुर पहुंचेंगे। यहाँ वे विधायक दल की बैठक आयोजित कर छत्तीसगढ़ में भाजपा विधायकदल के नेता का चयन करेंगे।

भैयाजी ये भी देखें : ग्रामीण महिला को 153 वाहिनी केरिपु ने कैम्प में किया इलाज़,…

गौरतलब है कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, प्रह्लाद सिंह पटेल का इस्तीफा गुरुवार को स्वीकार कर लिया था। जिसके बाद केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा को नरेंद्र सिंह तोमर की जगह कृषि मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। बताते है कि नए मंत्रालय के कामकाज को लेकर कुछ महत्वपुर्ण बैठकें शनिवार को होनी है, जिसके बाद वे रविवार रायपुर पहुंचेंगे।