spot_img

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी अंनत राम बर्छिहा की जयंती पर होगा सम्मान समारोह का आयोजन

HomeCHHATTISGARHस्वतंत्रता संग्राम सेनानी अंनत राम बर्छिहा की जयंती पर होगा सम्मान समारोह...

रायपुर। छतीसगढिया सर्व समाज महासंघ एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व.अंनत राम बर्छिहा जयंती समारोह समिति के तत्वावधान में आगामी 28 अगस्त 2023 को सुबह 11बजे से छतीसगढ़ की ऐतिहासिक स्थल माँ कौशल्या की जन्मभूमि चंदखुरी बस्ती में आयोजित किया गया है।

भैयाजी ये भी देखें : Video : लखनऊ-रामेश्वरम एक्सप्रेस गैस सिलेंडर फटने से लगी आग, 9…

गौरतलब है कि ‘विलुप्त इतिहास के पन्नो में दबे कोहिनूर’ महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व.अंनत राम बर्छिहा की जयंती एवं सामाजिक समरसता सम्मान समारोह का आयोजन किया गया है। स्व.बर्छिहा एक सामाजिक समरसता आंदोलन के प्रेरणाता थे। उन्होंने 1932 में जब इस क्षेत्र में छुआछूत बहुत व्यापक रूप में माना जाता था, लोगों में एक दूसरे के साथ-साथ सामाजिक समरसता का भाव नही था।

ऐसे समय उन्होंने छुआछूत को दूर करने के लिए सतनामी समरसता का भाव नही था। ऐसे समय में उन्होंने छुआछूत को एक दूसरे के लिए सतनामी समाज के लोगों का बाल काटकर उन्हें गले लगाया औऱ छुआछूत समाप्त करने के लिए समाज में जागरूकता फैलाने का किया जिसके परिणाम स्वरूप उसको उसको समाज से बहिष्कृत कर दिया गया, लेकिन वे इस बहिष्कार से डरे नही बल्कि संघर्ष किया।

जिसके परिणाम स्वरूप 1937 में बरार क्षेत्र के पचेड़ा विधान मंडल से प्रथम विधायक निर्वाचित हुऐ, उसके बाद उन्होंने समाज में समरता का भाव स्थापित करने में कोई कसर नहीं छोड़ा और अपने अंतिम सांस तक दबे कुचले गरीब मजदूर किसानों के लिए संघर्ष करते रहे। ऐसे व्यक्तिवय के जयंती के अवसर पर समिति ने निर्णय लिया है कि उनके जयंती को “सामाजिक समरसता दिवस ” के रूप में मनाया जाएगा।

भैयाजी ये भी देखें : Video : CEC राजीव कुमार बोले, 11 सितंबर तक चलेगा मतदाता…

इसी के परिणाम स्वरूप छतीसगढिया सर्व समाज के प्रदेश अध्यक्षों को आमंत्रित कर समाज में समभाव स्थापित करना तथा छतीसगढ़ के समाज को संगठनात्मक स्थिति में जागरूक स्थिति में जागरूक करने के उद्देश्य से इस आयोजन में मुख्य रूप से विभिन्न समाज प्रमुखो को आमंत्रित किया गया है। उपरोक्त जानकारी आयोजन समिति के सदस्य मीडिया प्रभारी राजेन्द्र वर्मा “तोषी” ने दी।