spot_img

Video : CEC राजीव कुमार बोले, 11 सितंबर तक चलेगा मतदाता पुर्नरीक्षण का कार्य

HomeCHHATTISGARHVideo : CEC राजीव कुमार बोले, 11 सितंबर तक चलेगा मतदाता पुर्नरीक्षण...

रायपुर। छतीसगढ़ में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर CEC राजीव कुमार ने एक बड़ी राहत छत्तीसगढ़ को दी है। उन्होंने विभिन्न राजनैतिकदलों की मांग पर सूबे में चल रहे मतदाता पुनरीक्षण के काम को 11 सितंबर तक बढ़ाए जाने का फैसला लिया है। हालाँकि उन्होंने ये भी स्पष्ट किया कि ये समयविदृ केवल छत्तीसगढ़ के लिए ही लागू होगी।

भैयाजी ये भी देखें : एडक़ा रीपा को मिला 30 लाख का आर्डर, लकड़ी के टेबल…

उन्होंने मीडिया से बातचीत की शुरुआत करते हुए कहा कि “चुनाव आयोग की तरफ से सर्वप्रथम सभी छत्तीसगढ़ वासियों का हार्दिक अभिनन्दन और आगामी चुनाव यानी “लोकतंत्र के त्यौहार” में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेने के लिए आह्वान। “बोट देहे बार जाबो जी, चुनई तिहार मनाबो जी” का स्लोगन भी दिया।

पत्रकारवार्ता में CEC राजीव कुमार ने कहा कि 3 जनवरी 2024 को वर्तमान विधानसभा का कार्यकाल पूरा हो रहा है, उससे पहले हमको नई विधानसभा का गठन करने के लिए चुनाव कराने है। प्रदेश में कुल 90 विधानसभा सीटें है, जिसमें 51 विधानसभा सीटें सामान्य वर्ग के लिए है। वहीं 29 ST और 10 SC के लिए रिजर्व है।

CEC राजीव कुमार ने बताया कि छत्तीसगढ़ में कुल एक करोड़ 97 लाख मतदाता इस विधानसभा चुनाव में मतदान करेंगे। जिसमें महिला मतदाता पुरुष मतदाताओं की संख्या में अधिक है। प्रदेश में 98 लाख 20 हज़ार पुरुष मतदाता है, वहीं महिला मतदाता 98 लाख 50 हज़ार है। तृतीय लिंग मतदाताओं की संख्या 765 है।

भैयाजी ये भी देखें : CEC राजीव कुमार की एसपी-कलेक्टरों को दो टूक, शराब, नगदी पर…

वही 2 लाख से ज्यादा मतदाता 80 साल से ज्यादा की उम्र वाले हैं। 100 साल से ज्यादा की उम्र वाले मतदाताओं की संख्या 2948 है। राज्य में पहली मर्तबा मतदान करने वाले युवाओं की संख्या चार लाख 43 हजार है।