spot_img

Video : महाकाल के दरबार मुख्यमंत्री, सवारी मार्ग पर जमकर बजाया मंजीरा

HomeNATIONALVideo : महाकाल के दरबार मुख्यमंत्री, सवारी मार्ग पर जमकर बजाया मंजीरा

उज्जैन। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने धर्मपत्नि साधना सिंह, पुत्र कार्तिकेय एवं कुणाल सिंह के साथ श्रावण माह के तृतीय सोमवार 24 जुलाई को उज्जैन में महाकालेश्वर मंदिर में महाकाल भगवान का अभिषेक किया।

भैयाजी ये भी देखें : कांग्रेस सरकार ने किया 229 करोड़ का गोबर घोटाला, भाजपा ने…

मुख्यमंत्री ने सबके कल्याण, स्वास्थ्य, सुखमय जीवन के लिए संपूर्ण सृष्टि के कल्याण के साथ-साथ जीव चराचर के कल्याण की भी कामना की। महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी अभिषेक शर्मा(बाला गुरु), पुरोहित सुभाष शर्मा ने विधि-विधान से पूजन-अभिषेक कराया।

इसके बाद सीएम शिवराज ने आज भगवान महाकालेश्वर की तीसरी सवारी निकलने से पहले सभा मंडप में भगवान चंद्रमौलेश्वर का विधि विधान से पूजन किया। वहीँ बाबा महाकाल की सवारी के सामने सीएम चौहान मंजीरा बजाते हुए भी नज़र आए। इसका एक वीडियों भी उन्होंने अपने ट्वीटर एकाउंट पर शेयर किया है। कैप्शन में सीएम ने लिखा “भजन गाओ, खुशियां मनाओ, मेरे बाबा की सवारी है..!”