spot_img

दिवंगत कार्यकर्ताओं को भाजपा देगी 5-5 लाख, साव ने की मदद की घोषणा

HomeCHHATTISGARHदिवंगत कार्यकर्ताओं को भाजपा देगी 5-5 लाख, साव ने की मदद की...

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली में शामिल होने रहे आ रहे भाजपा कार्यकर्ताओं की मृत्यु पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित भाजपा के सभी नेताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने घोषणा की कि दिवंगत कार्यकर्ताओं के परिजनों को पांच- पांच लाख रुपए की आर्थिक सहायता भारतीय जनता पार्टी द्वारा की जाएगी।

भैयाजी ये भी देखें : हड़ताल पर मंत्रालय के कर्मचारी-अधिकारी, 5 सूत्रीय मांग को लेकर प्रदर्शन

घायलों के उपचार का खर्च भारतीय जनता पार्टी वहन करेगी। नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल और केंद्रीय राज्य मंत्री रेणुका सिंह दिवंगत कार्यकर्ताओं की अंत्येष्टि में शामिल होने सूरजपुर रवाना हुए हैं। दिल्ली में राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश सहित सभी नेताओं ने छत्तीसगढ़ के दिवंगत भाजपा कार्यकर्ताओं को श्रद्धांजलि दी।