spot_img

हड़ताल पर मंत्रालय के कर्मचारी-अधिकारी, 5 सूत्रीय मांग को लेकर प्रदर्शन

HomeCHHATTISGARHहड़ताल पर मंत्रालय के कर्मचारी-अधिकारी, 5 सूत्रीय मांग को लेकर प्रदर्शन

रायपुर। अपनी 5 सूत्रीय मांग को लेकर कर्मचारी-अधिकारी शुक्रवार को प्रदर्शन कर रहे हैं। इनकी हड़ताल के चलते नवा रायपुर में सन्‍नाटा पसरा हुआ है। मंत्रालय (महानदी भवन) व संचालनालय (इंद्रवती भवन) के सामने हजारों की संख्‍या में अधिकारी- कर्मचारी प्रदर्शन कर रहे हैं।

भैयाजी ये भी देखें : बड़ी ख़बर : पीएम मोदी के लौटते ही भाजपा ने तैनात…

कर्मचारी- अधिकारी फेडरेशन के प्रांतीय संयोजक कमल वर्मा ने बताया कि छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी संयुक्त मोर्चा के आव्हान पर मंत्रालय परिसर में कर्मचारी-अधिकारी द्वारा अपनी 5 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रदर्शन में सत्येन्द्र देवांगन, प्रांताध्यक्ष, छत्तीसगढ़ अपाक्स, महेन्द्र सिंह राजपूत, अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ मंत्रालयीन कर्मचारी संघ सहित अन्‍य कर्मचारी संगठनों के नेता भी शामिल हैं।