spot_img

पापुनि के पूर्व महाप्रबंधक अशोक चतुर्वेदी गिरफ्तार

HomeCHHATTISGARHपापुनि के पूर्व महाप्रबंधक अशोक चतुर्वेदी गिरफ्तार

रायपुर। पाठ्य पुस्तक निगम के पूर्व महाप्रबंधक अशोक चतुर्वेदी को एसीबी-EOW ने गिरफ्तार कर लिया है। आय से अधिक संपत्ति सहित अन्य मामले में फंसे अशोक चतुर्वेदी की गिरफ्तारी आंध्र प्रदेश से हुई है। चतुर्वेदी पंचायत विभाग के अफसर थे, जो पाठ्य पुस्तक निगम में प्रतिनियुक्ति पर थे। जानकारी के मुताबिक देर रात उनकी गिरफ्तारी की गयी।

गुरुवार की शाम EOW की टीम ने आंध्र प्रदेश के गुंटुर डिस्ट्रिक्ट से उनकी गिरफ्तारी की है। जानकारी के मुताबिक कई मामलों में आरोपी अशोक चतुर्वेदी ने गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट की भी शरण ली थी, कुछ दिन की राहत के बाद हाईकोर्ट से उनकी अग्रिम जमानत की याचिका खारिज हो गयी थी। जमानत खारिज होने के बाद वो फरार चल रहे थे।