spot_img

दुबई में फैशन शो होने का झांसा देकर 18 लाख रुपए की ठगी

HomeCHHATTISGARHदुबई में फैशन शो होने का झांसा देकर 18 लाख रुपए की...

भिलाई। दुबई में फैशन शो के नाम (BHILAI NEWS) पर पूर्व पार्षद, भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष और जेके फाउंडेशन की डायरेक्टर टी. जया रेड्डी ठगी की शिकार हो गई। खुद को गोल्ड व्यापारी बताने वाले विजय जैन ने उसे दुबई में इवेंट कराने का झांसा दिया। उसकी बातों में आकर टी. जया रेड्डी ने ओडिशा और झारखंड से 40 महिलाओं को दुबई में फैशन शो इवेंट के जरिए मॉडल बनाने के लिए तैयार किया।

भैयाजी यह भी देखे: त्रिची हवाई अड्डे पर 72 लाख से अधिक का सोना जब्त, 3 लोग गिरफ्तार

महिलाओं से 17 लाख 88 हजार 328 रुपए इकट्ठा कर जया रेड्डी (BHILAI NEWS) ने आरोपी विजय जैन को दे दिया। आरोपी विजय जैन ने पूरे पैसे का गबन कर लिए और दुबई में फैशन शो भी नहीं कराया। भिलाई नगर भट्टी थाना टीआई केके कुशवाहा ने बताया कि सेक्टर-1 निवासी पूर्व पार्षद व जेके फाउंडेशन की डायरेक्टर टी जाया रेड्डी ने शिकायत की है कि वह सोशल वर्क के साथ फैशन इवेंट्स का आयोजन करवाती हैं। अब तक 10 इवेंट्स करा चुकी हैं। उनके फाउंडेशन से महिलाएं जुड़ी हैं।

8 बार इवेंट की तारीख बदली

टीआई केके कुशवाहा के मुताबिक आरोपी विजय जैन (BHILAI NEWS) ने जया रेड्डी को दुबई में इवेंट कराने को लेकर एक महिला से 45 हजार रुपए खर्च बताया। जया रेड्डी ने इस तरह कुल 41 महिलाओं से पैसे लिए और विजय जैन के बैंक खाते में गुगल पे और फोन पे के माध्यम से ट्रांसफर किया। 15 मई से 27 जुलाई 2022 के बीच उसे 17 लाख 88 हजार 328 रुपए दिए गए। विजय ने 14 अगस्त 2022 को इवेंट करवाने की बात कही थी। इसके बाद वह लगातार 8 बार तारीख बदलता रहा। उसने न इवेंट कराया और न ही पासपोर्ट वीजा की प्रक्रिया की। रकम लौटाने के लिए कहने पर वह गाली गलौज और जान से मारने की धमकी देने लगा।